MENU

Chapter 10 चतुर्भुज की रचनाएँ Ex 10 b Solutions

Question - 1 : -
एक चतुर्भुज ABCD बनाइए, जबकि AB=4.0 सेमी०, BC=6.0 सेमी०, CD=DA= 5.2 सेमी० और AC = 8 सेमी०।।

Answer - 1 : -


                      
  1. सर्वप्रथम रेखाखंड AB = 4.0 सेमी खींचा।
  2. फिर A को केन्द्र मानकर 8 सेमी की त्रिज्या का एक चाप खींचा।
  3. B को केन्द्र मानकर 6 सेमी की त्रिज्या का दूसरा चाप खींचा जो है पहले चाप को बिन्दु C पर काटता है।
  4. AC तथा BC को मिलाया।
  5. फिर क्रमशः A को और C को केन्द्र मानकर 5.2 सेमी के चाप खींचे।
  6. AD तथ CD को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट चतुर्भुज है।

Question - 2 : -
चतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए जिसमें AB = 4.4 सेमी, BC=4 सेमी, CD=6.4 सेमी, DA = 2.8 सेमी और BD = 6.6 सेमी, AC की लम्बाई नापकर लिखिए।

Answer - 2 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड AB = 4.4 सेमी खींचा ।
  2. फिर A को केन्द्र मानकर 2.8 सेमी की त्रिज्या का एक चाप खींचा। |
  3. B को केन्द्र मानकर 6.6 सेमी की त्रिज्या का दूसरा चाप खींचा जो पहले चाप को बिन्दु D पर काटता है।
  4. AD तथा BD को मिलाया।
  5. फिर B को केन्द्र मानकर 4 सेमी की त्रिज्या का एक चाप खींचा ।
  6. फिर D को केन्द्र मानकर 6.4 सेमी की त्रिज्या का दूसरा चाप खींचा जो पहले चाप को बिन्दु C पर काटता है।
  7. BC तथा DC को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट चतुर्भुज है। नापने पर, AC = 6 सेमी।
                                      

Question - 3 : -
एक चतुर्भुज PQRS बनाइये, जहाँ PQ = 3 सेमी, QR = 5 सेमी, QS = 5 सेमी, PS = 4 सेमी और SR = 4 सेमी। PR को नापिए।

Answer - 3 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड PQ= 3 सेमी खींचा।
  2. फिर P को केन्द्र मानकर 4 सेमी की त्रिज्या का एक चाप खींचा।
  3. Q को केन्द्र मानकर 5 सेमी की त्रिज्या का दूसरा चाप खचा जो पहले चाप को बिन्दु S पर काटता है।
  4. PS तथा QS को मिलाया।
  5. फिर Q को केन्द्र मानकर 5 सेमी की त्रिज्या का एक चाप खींचा ।।
  6. S को केन्द्र मानकर 4 सेमी की त्रिज्या का दूसरा चाप खींचा जो पहले चाप को बिन्दु R पर काटता है ।
  7. QR तथा SR को मिलाया।
अतः PQRS अभीष्ट चतुर्भुज है । नापने पर, PR = 6.3 सेमी
                                  

Question - 4 : -
एक समचतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए, जिसकी प्रत्येक भुजा 4.5 सेमी और एक विकर्ण 6.0 सेमी० हो। दूसरे विकर्ण को नापकर लिखिए।

Answer - 4 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड AB = 4.5 सेमी खींची। 24.5 सेमी |
  2. फिर A को केन्द्र मानकर 6 सेमी की त्रिज्या का एक चाप । खींचा।
  3. इसी प्रकार B को केन्द्र मानकर 4.5 सेमी का दूसरा चाप खचा जो पहले चाप को बिन्दु C पर काटता है।
  4. AC तथा BC को मिलाया।
  5. फिर A तथा C को केन्द्र मानकर 4.5 सेमी० की त्रिज्या के चाप खींचे, जो एक-दूसरे को बिन्दु D पर काटते हैं।
  6.  AD तथा DC को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट चतुर्भुज है । नापने पर, BD = 6.7 सेमी – D,
                              

Question - 5 : -
समान्तर चतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए, जहाँ AB = 3.6 सेंमी, BC = 4.2 सेमी और AC = 6.5 सेमी और शेष भुजा नापकर अपनी उत्तर पुस्तिका पर लिखिए।

Answer - 5 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड AB = 3.6 सेमी खींचा।
  2. फिर A से 6.5 सेमी की त्रिज्या को एक चाप खींचा तथा B से 4.2 सेमी की त्रिज्या का दूसरा चाप खींचा जो कि एक-दूसरे को बिन्दु C पर काटते हैं।
  3. AC तथा BC को मिलाया।
  4.  फिर C से 3.6 सेमी त्रिज्या का एक चाप खींचो तथा A से 4.2 सेमी त्रिज्या का दूसरा चाप खींचा जो कि एक-दूसरे को बिन्दु D पर काटते हैं।
  5. AD तथा CD को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट समान्तर चतुर्भुज है। नापने पर, BD = 4.4 सेमी
                               

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×