MENU

Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा Solutions

Question - 1 : - चन्द्रमा हमें तारों से बड़ा क्यों दिखाई देता है?

Answer - 1 : -

सभी ग्रहों एवं उपग्रह में चन्द्रमा हमारे सबसे नजदीक है। इस कारण चन्द्रमा तारों से बड़ा दिखाई देता है।

Question - 2 : -  हमें चन्द्रमा का एक ही भाग क्यों देख पाते हैं?

Answer - 2 : -

चन्द्रमा पृथ्वी का उपग्रह है और इसके चारों ओर चक्कर लगाता है। चन्द्रमा एक परिक्रमण 27 दिन और 8 घंटे में पूरा करता है। अपने अक्ष पर एक घूर्णन करने में भी चन्द्रमा को इतना ही समय लगता है। यही कारण है कि हम चन्द्रमा को एक ही भाग देखते हैं जबकि दूसरा भाग हर समय हमसे छिपा रहता है।

Question - 3 : - चाँदनी किसे कहते है?

Answer - 3 : -

रात के आकाश में सबसे तेज चमकने वाले चन्द्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं होता है। यह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है। यह सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है, जो हमारी पृथ्वी पर लगभग 1.25 सेकेण्ड में पहुँचता है। इस प्रकाश को चाँदनी (Moon Light) कहते हैं।

Question - 4 : -  भारत के प्रथम अन्तरिक्ष यात्री कौन थे?

Answer - 4 : -

भारतीय वायुसेना के पूर्व पायलट राकेश शर्मा अन्तरिक्ष में यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय थे।

Question - 5 : - सूर्यग्रहण के समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

Answer - 5 : -

वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्यग्रहण के समय सूर्य से खतरनाक किरणें निकलती हैं। ये किरणे हमारी आँखों के लिए हानिकारक हैं और हमें अन्धा भी बना सकती हैं। इसलिए सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से नहीं देखना चाहिए। बल्कि इसे वैज्ञानिकों द्वारा निर्धारित विशेष चश्मे से ही देखना चाहिए।

Question - 6 : -
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(क) रात के आकाश में सर्वाधिक चमकीला आकाशीय पिण्ड ____ है।
(ख) चन्द्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का ____है।
(ग) चन्द्रमा अपनी धुरी पर ___दिन __घण्टा ___मिनट में एक चक्कर पूरा करता है।
(घ) चन्द्रमा पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति ____था।।
(ङ) सूर्यग्रहण के समय ____ की छाया ____ पर पड़ती है।
(च) अन्तरिक्ष की यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय _____हैं।

Answer - 6 : -

(क) रात के आकाश में सर्वाधिक चमकीला आकाशीय पिण्ड चंद्रमा है।
(ख) चन्द्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का एक-चौथाई है।
(ग) चन्द्रमा अपनी धुरी पर 27 दिन 7 घण्टा 43 मिनट में एक चक्कर पूरा करता है।
(घ) चन्द्रमा पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति नील आर्म स्ट्रॉग था।।
(ङ) सूर्यग्रहण के समय पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।
(च) अन्तरिक्ष की यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय राकेश शर्मा हैं।

Question - 7 : -
सही कथन के सामने ✓ तथा गलत कथन के सामने ✗ का निशान लगाइए।
(क) चन्द्रग्रहण के समय पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है।                  
(ख) चन्द्रमा का पृथ्वी के चारों ओर घूमना परिभ्रमण कहलाता है।      
(ग) सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से देखना चाहिए।                                 
(घ) आर्यभट्ट ने सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण की वैज्ञानिक व्याख्या की थी।

Answer - 7 : -

(क) चन्द्रग्रहण के समय पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है।                  (✓)
(ख) चन्द्रमा का पृथ्वी के चारों ओर घूमना परिभ्रमण कहलाता है।       (✓)
(ग) सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से देखना चाहिए।                                  (✗)
(घ) आर्यभट्ट ने सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण की वैज्ञानिक व्याख्या की थी।      (✓)

Question - 8 : -
स्तम्भों का सही मिलान कीजिए-

Answer - 8 : -

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×