MENU

Chapter 7 हाशियाकरण की समझ Solutions

Question - 1 : - कम से कम तीन कारण बताइए कि विभिन्न समूह हाशिये पर क्यों चले जाते हैं? 

Answer - 1 : -

हाशिये पर जाने के कारण
1. जिनकी भाषा रीतिरिवाज और धर्म अलग होते हैं ऐसे समुदाय स्वयं को हाशिये पर महसूस करते हैं। 
2. ये समुदाय अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठा पाते और आर्थिक रूप से पिछड़ जाते हैं। 
3. सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से बहुसंख्यक समुदाय से कमजोर तथा संख्या कम होते हैं। 

Question - 2 : - आज के भारत में कौन सी धातुएँ महत्त्वपूर्ण हैं? क्यों? वे धातुएँ कहाँ से हासिल होती हैं? क्या वहाँ आदिवासियों की आबादी है? 

Answer - 2 : -

1. लोहा, ताँबा, एल्यूमीनियम, सोना, चाँदी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इन धातुओं पर आधुनिक उद्योग निर्भर करते हैं। 
2. हमें ये धातुएँ झारखंड, उड़ीसा, पं. बंगाल तथा छत्तीसगढ़ से प्रमुखता से प्राप्त होती है। 
3. यहाँ पर आदिवासियों की आबादी अधिक है। 

Question - 3 : - ऐसे पाँच उत्पाद बताइए जो जंगल से मिलते हैं और जिनका आप घर में इस्तेमाल करते हैं। 

Answer - 3 : - जलाऊ लकड़ी, इमारती लकड़ी, लाख, गोंद, फल, जड़ी-बूटियाँ।।

Question - 4 : -
वन भूमि पर निम्नलिखित माँगें किन लोगों से की जा रही हैं?
1. मकानों और रेलवे के निर्माण के लिए इमारती लकड़ी। 
2. खनन के लिए वन भूमि। 
3. गैर-जनजातीय लोगों द्वारा कृषि के लिए वन भूमि का उपयोग। 
4. वन्यजीव अभ्यारणों के रूप में सरकार द्वारा आरक्षित जमीन। इन माँगों से जनजातीय समुदायों पर किस तरह असर पड़ता है? 

Answer - 4 : -

1. ये सभी माँगें आदिवासियों से पूरी की जाती हैं। 
2. आदिवासी समुदाय अपने जंगलों को छोड़कर शहरों में छोटी-मोटी नौकरियों की तलाश में पलायन कर रहे हैं। 

Question - 5 : - इस कविता में क्या बताने का प्रयास किया जा रहा है? आओ मिनी, असम चलें हमारे देश में तो बहुत कष्ट हैं। असम की धरती पर मिनी हरियाली से भरे चाय के बागान हैं… सरदार कहता है काम, काम बाबू कहता है उन्हें पकड़ो और इधर लाओ साहब कहता है मैं तुम्हारी खाल उधेड़ दूंगा हे जादूराम, तुमने हमें असम भेजकर बड़ा छल किया है। स्रोत-बसु.एस. झारखंड मूवमेंट : ऐथनीसिटी कल्चर एंड साइलेंस 

Answer - 5 : -

1. आदिवासियों की जमीन को छीना जा रहा है।
आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है। 

Question - 6 : - आपकी राय में यह बात महत्त्वपूर्ण क्यों है कि आदिवासियों को भी उनके जंगलों और वनभूमि के इस्तेमाल से संबंधित फैसलों में अपनी बात कहने का मौका मिलना चाहिए? 

Answer - 6 : -

1. इस बात से आदिवासियों का जीवन तथा अस्तित्व दोनों जुड़े हुए हैं। 
2. यदि आदिवासियों की राय नहीं ली गयी तो उनका अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। 

Question - 7 : - अल्पसंख्यकों के लिए हमें सुरक्षात्मक प्रावधानों की क्यों जरूरत है? 

Answer - 7 : -

अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षात्मक प्रावधानों की निम्नलिखित कारणों से जरूरत पड़ती है
1. अल्पसंख्यक समुदायों को बहुसंख्यक समुदाय के सांस्कृतिक वर्चस्व से बचाने के लिए। 
2. अल्पसंख्यकों को भेदभाव और नुकसान की आशंका से बचाने हेतु। 
3. भारत की सांस्कृतिक विविधता की सुरक्षा, समानता और न्याय की स्थापना हेतु। 

Question - 8 : - निम्नलिखित निबंध आपकी ही उम्र की एक बच्ची ने लिखा है। आपकी राय में वह क्या कहने का प्रयास कर रही है? 

Answer - 8 : - यह बच्ची इस बात को कहने का प्रयास कर रही है कि किसी व्यक्ति या समुदाय की पहचान वेशभूषा के आधार पर नहीं बल्कि मानवता के आधार पर की जानी चाहिए।

Question - 9 : - दादू को उड़ीसा का अपना गाँव क्यों छोड़ना पड़ा? 

Answer - 9 : -

गाँव छोड़ने का कारण-
1. उड़ीसा में दादू के गाँव की जमीन के नीचे लोहे के भंडार थे। 
2. वन विभाग के अफसरों ने गाँव वालों से जमीन बेचने के लिए कहा और बहुत से लोगों ने अपनी जमीनें बेच दी। 
3. जिन लोगों ने अपनी जमीन नहीं बेची तो उन्हें मारा पीटा-गया। इसलिए मजबूरी में दादू को अपना गाँव
छोड़ना पड़ा। 

Question - 10 : - क्या मुसलमानों को मूलभूत सुविधाएँ समान रूप से उपलब्ध हैं?
1. मूलभूत सुविधाएँ, 1994
 
स्रोत-अबुसालेह शरीफ (1999), इंडिया ह्युमन डिवेलपमेंट रिपोर्ट : अ प्रोफाइल ऑफ इंडियन स्टेट्स इन दि 1990ज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस फॉर नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकॉनॉमिक, नयी दिल्ली, पृ. 236, 238, 240.

Answer - 10 : - नहीं, मुसलमानों को मूलभूत सुविधाएँ समान रूप से उपलब्ध नहीं हैं।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×