MENU

Chapter 12 विश्व की जलवायु एवं जलवायु परिवर्तन (World Climate and Climate Change) Solutions

Question - 1 : -
कोपेन के A प्रकार की जलवायु के लिए निम्न में से कौन-सी दशा अर्हक है?
(क) सभी महीनों में उच्च वर्षा।
(ख) सबसे ठण्डे महीने का औसत मासिक तापमान हिमांक बिन्दु से अधिक
(ग) सभी महीनों का औसत मासिक-तापमान 18° सेल्सियस से अधिक
(घ) सभी महीनों का औसत तापमान 10° सेल्सियस के नीचे ।

Answer - 1 : -

(क) सभी महीनों में उच्च वर्षा।

Question - 2 : -
जलवायु के वर्गीकरण से सम्बन्धित कोपेन की पद्धति को व्यक्त किया जा सकता है
(क) अनुप्रयुक्त
(ख) व्यवस्थित
(ग) जननिक
(घ) आनुभविक

Answer - 2 : - (घ) आनुभविक।।

Question - 3 : -
भारतीय प्रायद्वीप के अधिकतर भागों को कोपेन की पद्धति के अनुसार वर्गीकृत किया जाएगा
(क) “AP
(ख) “BSh”
(ग) “Cfb”
(घ) “Am”

Answer - 3 : - (घ) “Am”.

Question - 4 : -
निम्नलिखित में से कौन-सा साल विश्व का सबसे गर्म साल माना गया है?
(क) 1990
(ख) 1998
(ग) 1885
(घ) 1950

Answer - 4 : - (क) 1990.

Question - 5 : -
नीचे लिखे गए चार जलवायु के समूहों में से कौंन आई दशाओं को प्रदर्शित करता है?
(क) A-B-C-E
(ख) A-C-D-E
(ग) B-C-D-E
(घ) A-C-D-F

Answer - 5 : - (ख) A-C-D-E.

Question - 6 : - जलवायु के वर्गीकरण के लिए कोपेन के द्वारा किन दो जलवायविक चरों का प्रयोग किया गया है?

Answer - 6 : - जलवायु के वर्गीकरण के लिए कोपेन ने आनुभविक पद्धति का सबसे व्यापक उपयोग किया है। उनका वर्गीकरण वर्षा एवं तापमान चरों पर आधारित है जिसमें कोपेन ने वर्षा एवं तापमान के वार्षिक तथा मासिक मध्यमान के आंकड़ों का प्रयोग किया है।

Question - 7 : - वर्गीकरण की जननिक प्रणाली आनुभविक प्रणाली से किस प्रकार भिन्न है?

Answer - 7 : - आनुभविक वर्गीकरण प्रेक्षित किए गए तापमान एवं वर्षण से सम्बन्धित आँकड़ों पर आधारित होता है, जबकि जननिक वर्गीकरण में जलवायु को उनके कारणों के आधार पर संगठित करने का प्रयास किया जाता है।

Question - 8 : - किस प्रकार की जलवायु में तापमान्तर बहुत कम होता है?

Answer - 8 : -

उष्ण कटिबन्धीय आर्द्र जलवायु में तापमान बहुत कम होता है।

Question - 9 : - सौर कलंकों में वृद्धि होने पर किस प्रकार की जलवामविक दशाएँ प्रचलित होंगी?

Answer - 9 : - सौर कलंकों की वृद्धि होने पर तापमान कम अर्थात् मौसम ठण्डा और आर्द्र हो जाता है तथा तूफानों की संख्या बढ़ जाती है।

Question - 10 : - A एवं B प्रकार की जलवायुओं की जलवायविक दशाओं की तुलना करें।

Answer - 10 : - A एवं B प्रकार की जलवायु दशाओं की तुलना ।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×