MENU

Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया Solutions

Question - 1 : - ब्रह्मपुत्र नदी को विभिन्न स्थानों पर विभिन्न नामों से जाना जाता है। इस नदी के अन्य नामों का पता बताइए। 

Answer - 1 : - ब्रह्मपुत्र नदी को विभिन्न स्थानों पर विभिन्न नामों से पुकारा जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी को चीन में सांगपो के नाम से तथा जब हिमालय के क्षेत्र में बहती है तो उसे दिहांग के नाम से जाना जाता है और जब वह बांग्लादेश में बहती है तो उसे जमुना कहा जाता है। जब वह गंगा नदी में मिलकर बहती है तो उसे पदमा कहा जाता है।

Question - 2 : - उस महाद्वीप के नाम बताएँ जो अमेज़न बेसिन में स्थित है।

Answer - 2 : - दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप।

Question - 3 : - अमेज़न बेसिन के लोग कौन-सी फसल उपजाते हैं?

Answer - 3 : - अमेज़न बेसिन के लोग टेपियोका, अनन्नास, कॉफी, मक्का, कोको, शकरकंद, कसावा और गन्ना को प्रमुख रूप से उपजाते हैं।

Question - 4 : - अमेज़न के वर्षा वन में कौन-से पक्षी पाए जाते हैं?

Answer - 4 : - अमेज़न के वर्षा वन में टूकन और गुंजन पक्षी पाए जाते हैं।

Question - 5 : - गंगा नदी के तट पर कौन-से प्रमुख शहर स्थित हैं?

Answer - 5 : - गंगा नदी के तट पर स्थित प्रमुख शहर हैं- हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, मुंगेर, भागलपुर, कोलकाता।

Question - 6 : - गंगा नदी के तट पर कौन-से प्रमुख शहर स्थित हैं?

Answer - 6 : - गंगा नदी के तट पर स्थित प्रमुख शहर हैं- हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, मुंगेर, भागलपुर, कोलकाता।

Question - 7 : - एक सींग वाले गैंडे कहाँ पाए जाते हैं?

Answer - 7 : - एक सींग वाले गैंडे ब्रह्मपुत्र नदी के मैदानों में पाया जाता है।

Question - 8 : -
सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए
(क) टूकन क्या हैं?
1. पक्षी 
2. पशु 
3. फसलें 

(ख) मैनियॉक कहाँ को प्रमुख भोजन है?
1. गंगा बेसिन 
2. अफ्रीका 
3. अमेज़न 

(ग) कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित है?
1. ऑरेन्ज 
2. हुगली 
3. भागीरथी 

(घ) देवदार एवं फर किसके प्रकार हैं?
1. शंकुधारी वृक्ष 
2. पर्णपाती वृक्ष 
3. क्षुप 

(च) बंगाल टाइगर कहाँ मिलते हैं?
1. पर्वतों में 
2. डेल्टा क्षेत्रों में 
3. अमेज़न में 

Answer - 8 : -

(क) 1. पक्षी
(ख) 2. अमेज़न
(ग) 2. हुगली
(घ) 1. शंकुधारी वृक्ष
(च) 2. डेल्टा क्षेत्रों में

Question - 9 : - निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –

Answer - 9 : -


Question - 10 : -
कारण बताइए
(क) वर्षा वन लुप्त हो रहे हैं।
(ख) गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है।

Answer - 10 : -

(क) वर्षा वन वाले क्षेत्र में कृषि के लिए एवं अन्य मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वर्षा वनों की तेजी से: कटाई हो रही है, जिससे वर्षा वन लुप्त हो रहे हैं।

(ख) गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि अधिक होने के कई कारण हैं:
1. इन क्षेत्रों में 100 से.मी. से अधिक वर्षा होती है। 
2. इस क्षेत्र में जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है जो धान के लिए उपयुक्त होती है। 
3. इन क्षेत्रों में सस्ते श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। 

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×