MENU

Chapter 12 वाणिज्य गणित Ex 12 h Solutions

Question - 1 : - निम्नांकित सारणी में रिक्त स्थानों को अपनी अभ्यास-पुस्तिका में भरिए (भरकर)-

Answer - 1 : -


Question - 2 : - रहीम ने एक घड़ी में ₹ 1400 में खरीदकर ₹ 1600 में बेच दी। उसे कितना लाभ हुआ?

Answer - 2 : -

घड़ी का क्रय मूल्य = ₹ 1400
घड़ी का विक्रय मूल्य = ₹ 1600
लाभ = विक्रय – क्रय = 1600 – 1400 = ₹ 200

Question - 3 : - गीता ने एक साड़ी के 750 में बेची, इसमें ₹ 125 की हानि हुई। साड़ी का क्रय-मूल्य ज्ञात कीजिए।

Answer - 3 : -

साड़ी का विक्रय-मूल्य = ₹ 750
होनि = ₹ 125
साड़ी का क्रय-मूल्य = विक्रय-मूल्य + हानि = 750 + 125 = ₹ 875

Question - 4 : - एक किसान ने एक गाय ₹ 1300 में खरीदी और उसे ₹ 250 की हानि उठाकर बेच दी। किसान ने गाय कितने रुपए में बेची?

Answer - 4 : -

गाय का क्रय मूल्य = ₹ 1300
हानि = ₹ 250
गाय का विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य – हानि = 1300 – 250 = ₹ 1050

Question - 5 : - हरीश ने एक पुरानी स्कूटर ₹ 7000 में खरीदी और ₹ 600 उसकी मरम्मत में खर्च किया। बताइए स्कूटर का लागत मूल्य क्या है?

Answer - 5 : -

स्कूटर का क्रय मूल्य = ₹ 7000
स्कूटर की मरम्मत = ₹ 600
स्कूटर का कुल लागत मूल्य = 7000 + 600 = ₹ 7600

Question - 6 : - डेविड ने एक मकान 48000 में खरीदा। उसने उसकी रँगाई-पोताई और साज-सज्जा में ₹ 2000 खर्च किया। उसने उस मकान को ₹ 55000 में बेच दिया। बताइए उसे कितना लाभ हुआ?

Answer - 6 : -

मकान का क्रय मूल्य = ₹ 48000
मकान का रँगाई खर्च = ₹ 2000
मकान की लगात = 48000 + 2000 = ₹ 50000
मकान का विक्रय मूल्य = ₹ 55000
लाभ = 55000 – 50000 = ₹ 5000

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×