MENU

Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ Ex 9 d Solutions

Question - 1 : - नीचे दिए गए चित्रों को देखकर एकान्तर कोणों के युग्म लिखिए-

Answer - 1 : -

(i) ∠AQR, ∠QRD तथा ∠BQR, ∠QRC
(ii) ∠1, ∠4 तथा ∠2, ∠3

Question - 2 : - नीचे दिए गए चित्रों में समान्तर रेखाओं के जोड़े को बताइए तथा तिर्यक रेखाओं के नाम लिखिए-

Answer - 2 : -

(i) AC || ED, तिर्यक रेखा AB, BC
(ii) AB || EC, तिर्यक रेखा AC और BD

Question - 3 : - नीचे दिए गये चित्रों में तिर्यक रेखाओं द्वारा समान्तर रेखाओं पर बने अन्तः कोणों को बताइए।

Answer - 3 : -

AB द्वारा समान्तर रेखाओं F और G पर बने अन्तः कोण = ∠EDB तथा ∠CBD
AC द्वारा समान्तर रेखाओं F और G पर बने अन्तः कोण तथा = ∠DEC तथा ∠BCE

Question - 4 : - यहाँ दिए गए चित्र को देखकर बताइए-
(i) संगत कोणों के जोड़े कौन-कौन से हैं?
(ii) तिर्यक रेखा के एक ओर बने अन्तः कोणों को जोड़े कौन से हैं?
(iii) एकान्तर कोणों के जोड़े कौन-कौन से हैं।

Answer - 4 : -

(i) संगत कोण = ∠1, ∠2 तथा ∠3, ∠5
(ii) अन्तः कोण = ∠3, ∠2
(iii) एकान्तर कोण = ∠3, ∠4

Question - 5 : -
यदि दो समान्तर रेखाओं को कोई तिर्यक रेखा काटे, तो निम्नलिखित कथनों में से सही कथनों कौं छाँटिए (छाँटकर)-
(i) एकान्तर कोणों के दो जोड़े बनते हैं। 
(ii) प्रत्येक अन्तःकोण के लिए एक संगत कोण होता है। 
(iii) संगत कोण सदैव बराबर होते हैं। 
(iv) संगत कोण एक दूसरे के संपूरक होते हैं। 
(v) एकान्तर कोण सदैव बराबर होते हैं। 

Answer - 5 : -

(i) एकान्तर कोणों के दो जोड़े बनते हैं। (सही)
(ii) प्रत्येक अन्तःकोण के लिए एक संगत कोण होता है। (सही)
(iii) संगत कोण सदैव बराबर होते हैं। (सही)
(iv) संगत कोण एक दूसरे के संपूरक होते हैं। (गलत)
(v) एकान्तर कोण सदैव बराबर होते हैं। (सही)

Question - 6 : - नीचे दिए गए चित्र में ∠QRS कितना होगा, जबकि PQ || RS

Answer - 6 : - ∠QRS = ∠PQR = 30° (एकान्तर कोण)

Question - 7 : - 5.4 सेमी का रेखाखण्ड खीचिंए। इससे 3.2 सेमी दूरी पर गुनिया और पटरी की सहायता से एक समान्तर रेखा खींचिए।

Answer - 7 : -

(i) सर्वप्रथम 5.4 सेमी की रेखा AB खींची तथा उस पर बिन्दु C अंकित किया।
(ii) गुनिया की सहायता से बिन्दु C पर AB के लम्बवत् रेखा CD खींची।
(iii) पटरी की सहायता से रेखा CD पर 3.2 सेमी की दूरी पर बिन्दु N अंकित किया।
(iv) गुनिया की सहायता से बिन्दु P पर रेखा CD के लम्बवत् रेखा PQ खींची।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×