MENU

Chapter 1 पर्यावरण Solutions

Question - 1 : - अपने आस-पास के स्थल को देखिए और आपके पड़ोस में भूमि का उपयोग किस-किस प्रकार हो रहा ? उसकी सूची बनाइए। 

Answer - 1 : -

  1. खेती 
  2. सड़कें 
  3. औद्योगिक क्षेत्र 
  4. दुकानें 
  5. इंस्टीट्यूट 
  6. रेजीडेंटीयल बिल्डिग इत्यादि। 

Question - 2 : - अपने घर एवं स्कूल में आप जो पानी उपयोग करते हैं, वह कहाँ से आता है? हमारे दैनिक जीवन में पानी के विभिन्न उपयोगों की सूची बनाएँ। क्या आपने किसी को पानी व्यर्थ करते देखा है? कैसे? 

Answer - 2 : - हम जो पानी अपने घर एवं स्कूल में उपयोग करते हैं, वह दिल्ली जल बोर्ड से आता है।

हाँ, मैंने ऐसे बहुत से लोगों को देखा है जो कि विभिन्न प्रकारों से जल को बर्बाद करते हैं। वे जब तक अपने दाँतों में ब्रश करते हैं तब तक नल को खुला रखते हैं। मैंने बहुत-सी पानी की टंकी भर जाने के बाद पानी छतों से बहता देखा है। प्रत्येक दिन मैंने देखा है कि बहुत से लोग अपनी कार धोते हैं और सड़क को भी जो उनके घर के सामने की होती है। सड़क के किनारे लगे नल से पानी बहता रहता है, लेकिन कोई बंद नहीं करता है।

Question - 3 : - स्कूल जाते समय आसमान को देखें। ध्यान दें कि दिन कैसा है? वर्षा हो रही है, आसमान में बादल हैं, तेज़ धूप है या कोहरा इत्यादि? 

Answer - 3 : - दिन बदली वाला है। यह तो बहुत अच्छा–काले बादल छाकर वर्षा के आने की सूचना देते हैं। अब मौसम ठंडा और आरामदायक है, क्योंकि तापमान में गिरावट आई है।

Question - 4 : - अपने पड़ोस के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से बात करें और निम्न जानकारी प्राप्त करें

Answer - 4 : -

1. जब वे आपकी उम्र के थे, तब उनके आस-पास कैसे पेड़ थे? 
2. उस समय के घर के अंदर खेले जाने वाले खेल। 
3. उस समय उनका पसंदीदा फल। 
4. गर्मी एवं सर्दी का मौसम वे कैसे बिताते थे? 

Question - 5 : - प्राप्त जानकारी को दीवार/बुलेटिन बोर्ड पर प्रदर्शित करें। 

Answer - 5 : -

1. आम, अमरूद, पपीता, लीची, अनार इत्यादि के पेड़। 
2. लूडो, शतरंज और कैरमबोर्ड। 
3. गर्मियों के समय वे केले के पेड़ों की घने छाया में बैठते थे। 
4. गर्मियों के समय वे केले के पेड़ों की घनी छाया में बैठते थे। जाड़े के समय में आग के पास बैठकर समय बिताते थे। वे धूप में बैठकर सूर्य की गर्मी भी लेते थे। 

Question - 6 : - पारितंत्र क्या है?

Answer - 6 : - वह तंत्र जिसमें समस्त जीवधारी आपस में एक-दूसरे के साथ तथा पर्यावरण के उन भौतिक एवं रासायनिक कारकों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं, जिसमें वे निवास करते हैं पारितंत्र कहलाता है। ये सब ऊर्जा और पदार्थ के स्थानान्तरण द्वारा संबद्ध हैं।

Question - 7 : - प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?

Answer - 7 : - भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जंतु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं। दूसरे शब्दों में पृथ्वी पर उपस्थित उन समस्त जैविक और अजैविक तत्त्वों का योग प्राकृतिक पर्यावरण कहलाता है।

Question - 8 : - पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं?

Answer - 8 : -

पर्यावरण के प्रमुख घटक –
1. प्राकृतिक घटक, खनिज, भूमि, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, जल, वायु आदि। 
2. मानव-निर्मित घटक-यातायात के साधन, संचार के साधन, उद्योग, पार्क आदि। 

Question - 9 : - मानव-निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए।

Answer - 9 : - मानव-निर्मित पर्यावरण के उदाहरण-यातायात के साधन, संचार के साधन, उद्योग, पार्क आदि।

Question - 10 : - स्थलमंडल क्या है?

Answer - 10 : -

पृथ्वी की ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। यह चट्टानों एवं खनिजों से बना होता है एवं मिट्टी की पतली परत से ढंका होता है। यह पहाड़, पठार, मैदान, घाटी आदि जैसी विभिन्न स्थलाकृतियों वाला विषम धरातल होता है। ये स्थलाकृतियाँ महाद्वीपों के अलावा महासागर की सतह पर भी पाई जाती हैं।
स्थलमंडल वह क्षेत्र है, जो हमें वन, कृषि एवं मानव बस्तियों के लिए भूमि, पशुओं को चरने के लिए घासस्थल प्रदान करता है। यह खनिज संपदा का भी एक स्रोत है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×