MENU

Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन (Displacing Indigenous Peoples) Solutions

Question - 1 : -
दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों के बीच के फर्को से सम्बन्धित किसी भी बिन्दु पर टिप्पणी करिए।

Answer - 1 : -

दक्षिणी अमेरिका के मूल निवासी बड़े पैमाने पर कृषि कार्य करते थे। इसलिए परिवार पर होने वाले व्यय के पश्चात् अधिशेष होता था। इस अधिशेष के कारण वहाँ राजशाही और साम्राज्य का विकास हुआ। इसके विपरीत उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी कृषि कार्य नहीं करते थे। और न ही वे ऐसा उत्पादन करते थे जिनका अधिशेष रहता हो। इसलिए वहाँ राजशाही व साम्राज्य का विकास नहीं हुआ।

Question - 2 : -
आप 19वीं सदी के संयुक्त राज्य अमेरिका में अंग्रेजी के उपयोग के अतिरिक्त अंग्रेजों के आर्थिक और सामाजिक जीवन की कौन-सी विशेषताएँ देखते हैं?

Answer - 2 : -

ये विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. वे कुशल कारीगर थे और आकर्षक कपड़े बनाते थे।
  2. लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था। संयुक्त रज्य अमेरिका के लोगों ने कृषि क्षेत्र में पर्याप्त विस्तार किया। उन्होंने दूसरे देशों में भी भूमि खरीदी।
  3. वहाँ खनन उद्योग और कारखानों का विकास किया गया।
  4.  वे मछली तथा मांस खाते थे।
  5.  खेतों में सब्जियाँ ओर मकई उगाते थे।
  6. सत्रहवीं सदी में उन्होंने घुड़सवारी आरम्भ कर दी थी।

Question - 3 : -
अमेरिकियों के लिए फ्रण्टियर के क्या मायने थे?

Answer - 3 : -

अमेरिकियों के लिए ‘फ्रण्टियर’ के मायने उनकी पश्चिमी सीमा से थे। यह सीमा सेटलरों के कारण पीछे खिसकती रहती थी। जैसे-जैसे ये आगे बढ़ती थी मूल निवासी भी पीछे खिसकने के लिए बाध्य किए जाते थे।

Question - 4 : -
इतिहास की किताबों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को शामिल क्यों नहीं किया गया था?

Answer - 4 : -

इतिहास की किताबों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को इसलिए शामिल नहीं किया गया क्योंकि वे जन्म से यहाँ नहीं थे। वे ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़े एक लम्बे पुल से न्यू गुयाना से आए थे। प्रारम्भिक लोग इन्हें ऐबॉरिजिनीज कंहते थे। देशी लोगों का एक और विशाल समूह उत्तर में निवास करता है। ऐसा माना जाता है कि वे किसी और स्थान से आए थे संक्षेप में निबन्ध लिखिए

Question - 5 : -
लोगों की संस्कृति को समझने में संग्रहालय की गैलरी में प्रदर्शित चीजें कितनी कामयाब रहती हैं? किसी संग्रहालय को देखने के अपने अनुभव के आधार पर सोदाहरण विचार कीजिए।

Answer - 5 : - छात्र स्वयं करें।

Question - 6 : -
कैलिफोर्निया में चार लोगों के बीच 1880 में हुई किसी मुलाकात की कल्पना करिए। ये चार लोग हैं एक अफ्रीकी गुलाम, एक चीनी मजदूर, गोल्ड रश के चक्कर में आया हुआ एक जर्मन और होपी कबीले का एक मूल निवासी। उनकी बातचीत का वर्णन करिए।

Answer - 6 : - छात्र स्वयं करें।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×