MENU

Chapter 11 कार्य शक्ति और ऊर्जा Solutions

Question - 1 : - किसी वस्तु पर 7 N को बल लगता है। मान लीजिए बल की दिशा में विस्थापन 8 m है। (चित्र)। मान लीजिए वस्तु के विस्थापन के समय लगातार वस्तु पर बल लगता रहता है। इस स्थिति में किया गया कार्य कितना होगा?

Answer - 1 : -

बल = 7N, विस्थापन = 8 m
किया गया गया = बल x विस्थापन = 7N x 8m = 56 Nm or J

Question - 2 : -
हम कब कहते हैं कि कार्य किया गया है?

Answer - 2 : -

जब किसी वस्तु पर बल लगाया जाता है और वस्तु विस्थापित हो जाती है तो कहा जाता है कि कार्य किया गया है।

Question - 3 : -
जब किसी वस्तु पर लगने वाला बल इसके विस्थापन की दिशा में हो तो किए गए कार्य को व्यंजक लिखिए।

Answer - 3 : -

जब बल विस्थापन की दिशा में ही लगता है तो
कार्य = बल x विस्थापन

Question - 4 : -
1J कार्य को परिभाषित कीजिए।

Answer - 4 : -

जब किसी वस्तु पर एक न्यूटन का बल लगाने पर वस्तु में बल की दिशा में 1 मीटर का विस्थापन हो जाता है तो किया गया कार्य 1 J कहलाता है।
1 J= 1 N x 1 m

Question - 5 : -
बैलों की एक जोड़ी खेत जोतते समय किसी हल पर 140 N बल लगाती है। जोता गया खेत 15 m लंबा है। खेत की लंबाई को जोतने में कितना कार्य किया गया?

Answer - 5 : -

बैलों द्वारा लगाया गया बल = 140N
जोता गया खेत = 15 m किया गया कार्य = बल x विस्थापन
= 140 N x 15 m = 2100 Nm या 2100 जूल

Question - 6 : -
किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा क्या होती है?

Answer - 6 : -

गतिज ऊर्जा – किसी वस्तु में उसकी गति के कारण संचित ऊर्जा उसकी गतिज ऊर्जा कहलाती है। गतिज ऊर्जा उस वस्तु की चाल बढ़ने पर बढ़ती है।
अथवा
किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा उस कार्य के बराबर होती है जो उस वस्तु का वेग प्राप्त करने के लिए वस्तु पर किया जाता है।
उदाहरण- चलती हुई कार, दौड़ते हुए खिलाड़ी, बहते हुए जल, गति करते हुए अणु इन सभी में गतिज ऊर्जा होती है।

Question - 7 : -
किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा के लिए व्यंजक लिखिए।

Answer - 7 : -

वस्तु की गतिज ऊर्जा = mv²
जहाँ, m = वस्तु का द्रव्यमान, v = वस्तु की चाल

Question - 8 : -
5 ms-1 के वेग से गतिशील किसी m द्रव्यमान की वस्तु की गतिज ऊर्जा 25 J है। यदि इसके वेग को दोगुना कर दिया जाए तो इसकी गतिज ऊर्जा कितनी हो जायेगी? यदि इसके वेग को तीन गुना कर दिया जाए तो इसकी गतिज ऊर्जा कितनी हो जायेगी?

Answer - 8 : -


Question - 9 : -
शक्ति क्या है?

Answer - 9 : -

शक्ति, प्रति इकाई समय में किया गया कार्य है।

Question - 10 : -
एक वाट शक्ति को परिभाषित कीजिए।

Answer - 10 : -

यदि किसी स्रोत द्वारा एक सेकण्ड में एक जूल ऊर्जा की आपूर्ति की जाए तो उस स्रोत की शक्ति एक वाट होगी।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×