MENU

Chapter 8 किशोरावस्था Solutions

Question - 1 : -
निम्नलिखित के सही विकल्प चुनकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए
(क) किशोरावस्था की अवधि है-
(अ) 0-5 वर्ष
(ब) 6 – 11 वर्ष
(स) 11 – 19 वर्ष 
(द) 20 – 50 वर्ष

(ख) एस्ट्रोजन है-
(अ) अंतः स्रावी ग्रन्थि
(ब) स्त्री हार्मोन 
(स) पुरुष हार्मोन
(द) प्रजनन विधि,

(ग) सामान्यतः ऋतुस्राव आरम्भ होता है-
(अ) 11 – 13 वर्ष 
(ब) 20-25 वर्ष
(स) 45-50 वर्ष
(द) कभी नहीं

(घ) किशोरावस्था में स्वास्थ्य पोषण से सम्बन्धित योजनाएँ हैं-
(अ) समेकित बाल विकास कार्यक्रम
(ब) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
(स) सर्वशिक्षा अभियान ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस
(द) उपरोक्त सभी 

(ङ) विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है-
(अ) 31 मई।
(ब) 5 जून
(स) 11 जुलाई 
(द) 13 अक्टूबर

Answer - 1 : -

(क) किशोरावस्था की अवधि है-
(अ) 0-5 वर्ष
(ब) 6 – 11 वर्ष
(स) 11 – 19 वर्ष ✓
(द) 20 – 50 वर्ष

(ख) एस्ट्रोजन है-
(अ) अंतः स्रावी ग्रन्थि
(ब) स्त्री हार्मोन ✓
(स) पुरुष हार्मोन
(द) प्रजनन विधि,

(ग) सामान्यतः ऋतुस्राव आरम्भ होता है-
(अ) 11 – 13 वर्ष ✓
(ब) 20-25 वर्ष
(स) 45-50 वर्ष
(द) कभी नहीं

(घ) किशोरावस्था में स्वास्थ्य पोषण से सम्बन्धित योजनाएँ हैं-
(अ) समेकित बाल विकास कार्यक्रम
(ब) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
(स) सर्वशिक्षा अभियान ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस
(द) उपरोक्त सभी ✓

(ङ) विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है-
(अ) 31 मई।
(ब) 5 जून
(स) 11 जुलाई ✓
(द) 13 अक्टूबर

Question - 2 : -
सत्य कथन के सामने सही (✓) तथा असत्य कथन के सामने गलत का गलत (✗) का चिह्न लगाइये

Answer - 2 : -



Question - 3 : -
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए

Answer - 3 : -



Question - 4 : - किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक तथा मानसिक परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए?

Answer - 4 : -

किशोरावस्था के शारीरिक परिवर्तन (लम्बाई में वृद्धि, स्वर में बदलाव, जननांगों में परिपक्वता एवं स्वेद एवं तैल ग्रन्थियों की सक्रियता) तथा मानसिक परिवर्तन (संवेदनशीलता, भावुकता, चिन्तनशीलता आदि परिलक्षित होते हैं।

Question - 5 : - द्वितीयक लैंगिक लक्षण किसे कहते हैं तथा ये किस प्रकार नियंत्रित होते हैं?

Answer - 5 : -

पुरुष तथा स्त्री में अन्तर को स्पष्ट करने वाले लक्षण जैसे-दाढ़ी, मूंछ निकलना, स्तन का विकास होना, द्वितीयक लैंगिक लक्षण कहलाता है। ये अन्तःस्रावी ग्रन्थियों में स्रावित हार्मोन द्वारा नियंत्रित होता है।

Question - 6 : - किशोरावस्था में व्यक्तिगत सफाई के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।

Answer - 6 : -

किशोरावस्था में व्यक्तिगत सफाई का महत्त्व-स्वेद एवं तैल ग्रन्थियों की क्रिया भी बढ़ जाने से शरीर से गन्ध आने लगती है। गन्दगी बने रहने की स्थिति में चर्म रोग, खुजली तथा अन्य यौन रोग होने की आशंका बनी रहती है।

Question - 7 : - युग्मज में लिंग निर्धारण किस प्रकार होता है? समझाइए।

Answer - 7 : -

मनुष्य की प्रत्येक कोशिका में 23 जोड़ा (46) ) गुणसूत्र होते हैं। पुरुषों में X और Y गुणसूत्र होते हैं जबकि स्त्रियों में केवल ४ गुणसूत्र ही होते हैं। पुरुषों का X या Y गुणसूत्र जब स्त्रियों के X गुणसूत्र से मिलता है तो युग्मज में लिंग निर्धारण होता है। (XX) बालिका (XY) बालक।।

Question - 8 : - किशोरावस्था में पोषण का क्या महत्त्व है? किशोर तथा किशोरियों के पोषण में सुधार लाने हेतु किए जाने वाले क्रियाकलाप पर प्रकाश डालिए?

Answer - 8 : -

किशोरावस्था में पोषक आहार लेने से शरीर तेजी से वृद्धि एवं विकास करता है। किशोर तथा किशोरियों के पोषण में सुधार लाने हेतु किये जाने वाले क्रियाकलाप पर प्रकाश

  1. समेकित बाल विकास कार्यक्रम- वृद्धि निगरानी अनुपूरक पोषाहार किशोरी व गर्भवती माँ की देखभाल।।
  2. स्वास्थ्य विभाग- टीकाकरण
  3. पंचायती राज- शौचालय का निर्माण व साफ-सफाई करना।

Question - 9 : - धुम्रपान एवं मादक द्रव्यों से होने वाले दुष्प्रभावों का वर्णन कीजिए?

Answer - 9 : -

मनुष्य कमजोर तथा संवेदनशून्य हो जाता है।

Question - 10 : - जनसंख्या वृद्धि के कारण तथा उससे होने वाले कुप्रभाव को समझाइए।

Answer - 10 : -

जनसंख्या वृद्धि के कारण-

  1. देश की गर्म जलवायु,
  2. विवाह की अनिवार्यता,
  3. कम उम्र में विवाह,
  4. यौन शिक्षा का अभाव,
  5. परिवार नियोजन उपायों की सीमित जानकारी।
कुप्रभाव-

  1. प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव, जिससे भोजन, पानी, भूमि पर बुरा प्रभाव,
  2. देश की सामाजिक, आर्थिक विकास की गति पर बुरा प्रभाव,
  3. निर्धनता,
  4. महँगाई,
  5. आवास सुविधाओं में कमी,
  6. रोजगार में कमी,
  7. अपराधों में वृद्धि।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×