MENU

Chapter 5 त्रिभुज Ex 5 d Solutions

Question - 1 : -
निम्नलिखित कथनों को अपनी अभ्यास-पुस्तिका में लिखकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: ( पूर्ति करके)
  • त्रिभुज की माध्यिका वह रेखाखण्ड है जो इसके किसी शीर्ष को सम्मुख भुजा के ……….. से मिलाती है।
  • किसी त्रिभुज की माध्यिकाएँ …………… होती हैं।
  • त्रिभुज की माध्यिकाएँ जिस बिन्दु पर मिलती हैं उसे ……………. कहते हैं। 

Answer - 1 : -

त्रिभुज की माध्यिका वह रेखाखण्ड है जो इसके किसी शीर्ष को सम्मुख भुजा के मध्यबिन्दु से मिलाती है।
किसी त्रिभुज की माध्यिकाएँ संगामी होती हैं।
त्रिभुज की माध्यिकाएँ जिस बिन्दु पर मिलती हैं उसे केन्द्रक कहते हैं। 

Question - 2 : -
एक समद्विबाहु त्रिभुज ABC खींचिए, जिसमें AB = AC माध्यिका AD खींचिए। नापकर बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं या नहीं।
  1. AD, BC पर लम्ब है। 
  2. AD, 2A को समद्विभाजित करता है। 
  3. AD, BC का लम्ब समद्विभाजक है।

Answer - 2 : -

सर्वप्रथम एक समद्विबाहु त्रिभुज ABC, खींचा, जिसमें AB = AC एवं AD माध्यिका खींची। नापने पर,

  1. AD, BC पर लम्ब है। ( सत्य)
  2. AD, 2A को समद्विभाजित करता है। ( सत्य)
  3. AD, BC का लम्ब समद्विभाजक है। ( सत्य)

Question - 3 : -
AD, BE और CF किसी ∆ABC की माध्यिकाएँ हैं और G इसका केन्द्रक है। यदि BE=CF, तो ∆GBC किस प्रकार का त्रिभुज है? आकृति बनाकर देखिए।
(i) विषमबाहु
(ii) समद्विबाहु
(iii) समबाहु

Answer - 3 : -

(ii) समद्विबाहु

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×