MENU

Chapter 3 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा Solutions

Question - 1 : -
अग्रिम दल का नेतृत्व कौन कर रहा था?

Answer - 1 : -

अग्रिम दल का नेतृत्व प्रेमचंद कर रहे थे।

Question - 2 : -
लेखिका को सागरमाथा क्यों अच्छा लगा?

Answer - 2 : -

लेखिका को ‘सागरमाथा’ नाम इसलिए अच्छा लगा क्योंकि सागरमाथा का अर्थ है- सागर का माथा और एवरेस्ट संसार की सबसे ऊँची चोटी है।

Question - 3 : -
लेखिका को ध्वज जैसा क्या लगा?

Answer - 3 : -

लेखिका को तेज हवाओं के कारण उठी हुई चक्करदार बर्फीली आकृति ध्वज जैसी प्रतीत हुई।

Question - 4 : -
हिमस्खलन से कितने लोगों की मृत्यु हुई और कितने घायल हुए?

Answer - 4 : -

हिमस्खलन से दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई और नौ लोग घायल हुए।

Question - 5 : -
मृत्यु के अवसाद को देखकर कर्नल खुल्लर ने क्या कहा?

Answer - 5 : -

मृत्यु के अवसाद को देखकर कर्नल खुल्लर ने कहा कि ऐसे साहसिक अभियानों में होने वाली मृत्यु को सहज भाव से स्वीकार करना चाहिए।

Question - 6 : -
रसोई सहायक की मृत्यु कैसे हुई?

Answer - 6 : -

रसोई सहायक की मृत्यु स्वास्थ्य के प्रतिकूल जलवायु में काम करने के कारण हुई।

Question - 7 : -
कैंप-चार कहाँ और कब लगाया गया?

Answer - 7 : -

कैंप-चार 7900 मीटर ऊँची ‘साउथ कोल’ नामक जगह पर 29 अप्रैल को लगाया गया था।

Question - 8 : -
लेखिका ने तेनजिंग को अपना परिचय किस तरह दिया?

Answer - 8 : -

लेखिका ने तेनजिंग को अपना परिचय देते हुए कहा कि वह नौसिखिया है और एवरेस्ट उसका पहला अभियान है।

Question - 9 : -
लेखिका की सफलता पर कर्नल खुल्लर ने उसे किन शब्दों में बधाई दी?

Answer - 9 : -

लेखिका की सफलता पर कर्नल खुल्लर ने कहा- मैं तुम्हारी इस अनूठी उपलब्धि के लिए तुम्हारे माता-पिता को बधाई देना चाहूँगा। Xxx देश को तुम पर गर्व है और अब तुम ऐसे संसार में वापस जाओगी, जो तुम्हारे अपने पीछे छोड़े हुए संसार से एकदम भिन्न होगा।

Question - 10 : -
नज़दीक से एवरेस्ट को देखकर लेखिका को कैसा लगा?

Answer - 10 : -

नजदीक से एवरेस्ट को देखने पर लेखिका भौंचक्की रह गई। उसे टेढ़ी-मेढ़ी चोटियाँ ऐसी लग रही थीं मानो कोई बरफ़ीली नदी बह रही हो।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×