MENU

Chapter 9 लम्ब और समान्तर रेखाएँ Ex 9 a Solutions

Question - 1 : - अपने आस-पास की वस्तुओं से समान्तर रेखाओं के युग्मों के चार उदाहरण दीजिए।

Answer - 1 : -

(i) मेज के आमने-सामने के किनारे।
(ii) कमरे के फर्श के आमने-सामने के किनारे।
(iii) स्केल के सम्मुख किनारे।
(iv) ब्लेड की धारें।

Question - 2 : - चित्र में l और m दो समान्तर रेखाएँ हैं। AB और CD इनके बीच की लम्बवत दूरी है, यदि AB = 3 सेमी, तो CD की लम्बाई बताइए।

Answer - 2 : -

AB और CD दो समान्तर रेखाओं l और m के बीच की लम्बवतू दूरी है
अतः CD = AB = 3 सेमी।

Question - 3 : - चित्र में आयत ABCD के नाप लिखे गए हैं।
(i) क्या AB || CD है? यदि है तो क्यों?
(ii) क्या AD || BC है? यदि है तो क्यों?

Answer - 3 : -

(i) हाँ, AB || CD क्योंकि इनके बीच की लम्बवतु दूरी समान है।
(ii) हाँ, AD || BC क्योंकि इनके बीच की लम्बवत् दूरी समान है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×