MENU

Chapter 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ Solutions

Question - 1 : - इस अध्याय की भूमिका को एक बार फिर पढ़िए। आपको ऐसा क्यों लगता है कि बदले की भावना इस समस्या से निपटने का सही रास्ता नहीं हो सकती? अगर सारे समूह बदले के रास्ते पर चल पड़े तो क्या होगा? 

Answer - 1 : - हिटलर ने जर्मनी में यहूदियों पर अत्याचार किया। अब यहूदी धर्म को मानने वाले इजरायल में मुसलमानों और ईसाई अल्पसंख्यकों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। यह एक प्रकार के बदले की भावना है जो इस समस्या से निपटने का सही तरीका नहीं है। अगर सारे समूह बदले के रास्ते को अपना लें तो पूरे विश्व में अफरातफरी फैल जाएगी। यह अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को प्रभावित करेगा। विभिन्न समूहों के बीच परस्पर सहयोग एवं सामंजस्य की भावना समाप्त हो जाएगी।

Question - 2 : - कक्षा में चर्चा करें-क्या एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोण हो सकते हैं? 

Answer - 2 : - हाँ, एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोण हो सकते हैं।

Question - 3 : - क्या आप भारत के किसी भी भाग से हाल की कोई ऐसी घटना बता सकते हैं जहाँ संविधान के धर्मनिरपेक्ष आदर्शों का उल्लंघन किया गया हो और लोगों को उनके धर्म की वजह से प्रताड़ित किया गया हो या मारा गया हो? 

Answer - 3 : - जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों द्वारा गैर-मुसलिम समुदायों को प्रताड़ित किया जाता है या मारा जाता है। यह संविधान के धर्मनिरपेक्ष आदर्शों का उल्लंघन है।

Question - 4 : - उपरोक्त चित्रकथा-पट्ट में शिक्षक ने जो उत्तर दिया है उस पर चर्चा करें।

Answer - 4 : -

शिक्षक का उत्तर
1. भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है।। 
2. सरकारी स्कूल किसी एक धर्म को महत्त्व नहीं दे सकते। 
3. सरकारी स्कूल के लिए सभी धर्म समान है। 
4. अधिकतर धार्मिक त्योहारों पर सरकारी छुट्टी होती है। 

Question - 5 : - सरकारी स्कूलों में अकसर कई धर्मों के बच्चे आते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए धर्मनिरपेक्ष राज्य के तीन उद्देश्यों को दोबारा पढ़िए। आप इस बारे में दो वाक्य लिखिए कि सरकारी स्कूलों को किसी एक धर्म को बढ़ावा क्यों नहीं देना चाहिए। 

Answer - 5 : -

1. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है इसलिए सरकारी स्कूलों में भी धर्मनिरपेक्षता की नीति का पालन किया जाता है। 
2. सरकारी स्कूल न तो किसी खास धर्म को थोप सकता है और न ही विद्यार्थियों की धार्मिक स्वतंत्रता छीन सकता है। 

Question - 6 : - अपने आस-पड़ोस में प्रचलित धार्मिक क्रियाकलापों की सूची बनाइए। आप विभिन्न प्रकार की प्रार्थनाओं, विभिन्न देवताओं की पूजा, विभिन्न पवित्र स्थानों, विभिन्न प्रकार के धार्मिक संगीत और गायन आदि को देख सकते हैं। क्या इससे धार्मिक क्रियाकलापों की स्वतंत्रता का पता चलता है?

Answer - 6 : -


Question - 7 : - अगर किसी धर्म के लोग यह कहते हैं कि उनका धर्म नवजात शिशुओं को मारने की छूट देता है। तो क्या सरकार किसी तरह का दखल देगी या नहीं? अपने उत्तर के समर्थन में कारण बताइए।

Answer - 7 : -

हाँ, सरकार इस प्रकार की स्थिति में हस्तक्षेप करेगी, क्योंकि-
1. कानूनों के अनुसार किसी भी कारण से की गयी हत्या एक अपराध है। 
2. यह धार्मिक छूट मानवधिकारों का हनन है। 

Question - 8 : - इस तालिका को पूरा कीजिए-

Answer - 8 : -


Question - 9 : - अपने स्कूल की छुट्टियों के वार्षिक कैलेंडर को देखिए। उसमें से कितनी छुट्टियाँ विभिन्न धर्मों से संबंधित हैं। इससे क्या संकेत मिलता है?

Answer - 9 : -


संकेत-
1. भारत में अनेक धर्मों के लोग रहते हैं। 
2. भारत में सभी धर्मों के लोगों की भावनाओं का आदर किया जाता है। 
3. प्रत्येक नागरिक को अपनी इच्छा का धर्म अपनाने तथा उसका प्रचार-प्रसार करने का अधिकार 

Question - 10 : - एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोणों के कुछ उदाहरण दें।

Answer - 10 : - एक ही धर्म में अलग-अलग दृष्टिकोण-

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×