MENU

Chapter 5 बीजगणितीय अवधारणा Ex 5 a Solutions

Question - 1 : - शिक्षक प्रत्येक शिक्षार्थी को 3 पेंसिल देते हैं। यदि कक्षा में शिक्षार्थियों की कुल संख्या हो तो बताइए कि शिक्षक शिक्षार्थियों को कुल कितनी पेंसिलें देते हैं?

Answer - 1 : -

शिक्षक द्वारा 1 शिक्षार्थी को दी गई पेंसिल की संख्या = 3
तो शिक्षक द्वारा शिक्षार्थी को दी गई पेंसिल की संख्या = 3 x x = 3x पेंसिल।

Question - 2 : - अपनी उत्तर पुस्तिका पर रिक्त स्थानों में संख्याओं की जगह कोई बीज लिखिए और बताइए कि उसका प्रयोग किस संख्या के लिए किया गया है।

Answer - 2 : - माना कि बीज x है।

Question - 3 : - रहीम के पास 10 रुपये थे, उसने रजिया को कुछ रुपये दे दिए। उसके पास कितने रुपए बचे। इस सम्बन्ध को अक्षर संख्याओं की सहायता से व्यक्त कीजिए।

Answer - 3 : -

माना कि रहीम ने रजिया को x रुपये दिए।
प्रश्नानुसार, रहीम के पास बचे = 10 – x रुपये

Question - 4 : - एक बगीचे में कुछ पेड़ थे। 50 पेड़ और लगा देने पर पेड़ों की संख्या 120 हो गई? इस कथन को अक्षर संख्या की सहायता से व्यक्त कीजिए।

Answer - 4 : -

माना कि बगीचे में x पेड़ थे।
प्रश्नानुसार, x + 50 = 120

Question - 5 : - अक्षर N और M का प्रत्येक प्रतिरूप तीलियों से बनाने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या के लिए नियम ज्ञात कीजिए। नियम लिखने के लिए एक चर का प्रयोग कीजिए।

Answer - 5 : -

N का एक प्रतिरूप तैयार करने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 3 x 1 = 3
N के दो प्रतिरूप तैयार करने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 3 x 2 = 6
N के तीन प्रतिस्प तैयार करने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 3 x 3 = 9
इसी प्रकार यदि N के n प्रतिरूप बनाने हों तो आवश्यक तीलियों की संख्या 3 x n = 3n
इस नियम को हम निम्नलिखित सारणी द्वारा प्रदर्शित कर सकते हैं।
फिर, M के प्रतिरूप तैयार करने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 4 x 1 = 4
M के दो प्रतिरूप तैयार करने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 4 x 2 = 8
M का तीन प्रतिरूप तैयार करने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 4 x 3 = 12
इसी प्रकार, M के n प्रतिरूप बनाने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या = 4 x n = 4n
इसी नियम को निम्नलिखित सारणी द्वारा प्रदर्शित कर सकते हैं।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×