MENU

Chapter 9 औद्योगिक क्रांति (The Industrial Revolution) Solutions

Question - 1 : -
ब्रिटेन 1793 से 1815 तक कई युद्धों में लिप्त रहा, इसका ब्रिटेन के उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा ?

Answer - 1 : -

ब्रिटेन के युद्धों में लिप्त रहने के कारण निम्नलिखित प्रभाव पड़े

  1. इंग्लैण्ड का अन्य देशों से चलने वाला व्यापार छिन्न-भिन्न हो गया।
  2. विभिन्न कल-कारखाने बन्द हो गए।
  3.  लाखों श्रमिक बेरोजगार हो गए।
  4. रोटी, मांस जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों के मूल्य बढ़ गए।

Question - 2 : -
नहर और रेलवे परिवहन के सापेक्षिक लाभ क्या-क्या हैं?

Answer - 2 : -

प्रारम्भ में रेलवे का विकास नहीं हुआ था। उस समय नहरों का उपयोग सिंचाई के साथ-साथ मालवाहन के लिए भी किया जाता था। इंग्लैण्ड में कोयला नहरों के रास्ते ले जाया जाता था। नहरों के रास्ते माल ढोना सस्ता पड़ता था और समय भी कम लगता था। समय के साथ नहरों के रास्ते परिवहन में अनेक समस्याएँ दिखाई देनी लगी। नहरों के कुछ भागों में जलपोतों की अधिक संख्या के कारण परिवहन की गति धीमी पड़ गई। बाढ़ या सूखे के कारण इनके उपयोग का समय भी सीमित हो गया ऐसे में रेलमार्ग ही परिवहन का सुविधाजनक विकल्प दिखाई देने लगा।

Question - 3 : -
इस अवधि में किए गए आविष्कारों की दिलचस्प विशेषताएँ क्या थीं?

Answer - 3 : -

इस अवधि में तेजी से विभिन्न क्षेत्रों में आविष्कार हुए। इन आविष्कारों के कुछ समय पश्चात् इनका उपयोग भी प्रारम्भ हो गया। इन आविष्कारों के कारण प्रौद्योगिकी परिवर्तनों की श्रृंखला दिखाई देने लगी जिसने उत्पादन के स्तरों में अचानक वृद्धि कर दी। रेलमार्गों के निर्माण से एक नवीन परिवहन तन्त्र विकसित हो गया। अधिकांश आविष्कार 1782 से 1800 ई० के मध्य हुए। एक अनुमान के अनुसार केवल 18वीं शताब्दी में ही 26,000 आविष्कार हुए।

Question - 4 : -
बताइए कि ब्रिटेन के औद्योगीकरण के स्वरूप पर कच्चे माल की आपूर्ति का क्या प्रभाव पड़ा?

Answer - 4 : -

कच्चा माल किसी भी उद्योग का आधार होता है यदि कच्चे माल की आपूर्ति कारखाने को समय पर होती रहे तो उत्पादन की नियमित गति बनी रहती है। इसके विपरीत यदि कच्चे माल की आपूर्ति कम या बन्द हो जाती है तो उद्योग का उत्पादन कम हो जाता है और उससे आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। कच्चे माल की आपूर्ति एक ही क्षेत्र में हो तो उद्योग का विकास तेजी से होता है। यह ब्रिटेन का सौभाग्य था कि वहाँ एक द्रोणी क्षेत्र यहाँ तक कि एक ही पट्टियों में उत्तम कोटि का कोयला और उच्च स्तर का लोहा साथ-साथ उपलब्ध था। ।

Question - 5 : -
ब्रिटेन में स्त्रियों के भिन्न-भिन्न वर्गों के जीवन पर औद्योगिक क्रान्ति का क्या प्रभाव पड़ा?

Answer - 5 : -

ब्रिटेन में स्त्रियों के विभिन्न वर्गों के जीवन पर औद्योगिक क्रान्ति का निम्नलिखित प्रभाव पड़ा

  1.  महिलाएँ प्रायः घर का काम (यथा-खाना बनाना, बच्चों एवं पशुओं का पालन पोषण, लकड़ी इकट्ठी करना आदि) करती थीं। परन्तु औद्योगिक क्रान्ति से इनके इन कार्यों में परिवर्तन आ गए।
  2. कारखानों में काम करना महिलाओं के लिए एक दण्ड के समान बन गया था। वहाँ लम्बे समय तक एक ही प्रकार का काम कठोर अनुशासन में तथा विभिन्न भयावह परिस्थितियों में करना पेड़ता था।
  3. कारखानों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को अधिक लगाया जाता था, क्योंकि उनकी मजूदरी कम होती थी और वे प्रायः आन्दोलन नहीं करती थीं।
  4. महिलाओं को उद्योगों में प्रत्येक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्हें छेड़छाड़ या बलात्कार का भय रहता था। उनके कपड़े मशीनों में फँस जाते थे जिससे वे घायल हो जाती थीं।

Question - 6 : -
विश्व के भिन्न-भिन्न देशों में रेलवे आ जाने से वहाँ के जनजीवन पर क्या प्रभाव पड़ा? तुलनात्मक विवेचना कीजिए।

Answer - 6 : -

विश्व के लगभग सभी देशों में रेलगाड़ियाँ परिवहन की महत्त्वपूर्ण साधन बन गईं। ये सम्पूर्ण वर्ष उपलब्ध रहती थीं, तेज और सस्ती भी थीं। रेले माल और यात्री दोनों को ढोती थीं। इससे यात्रा करना सरल हो गया। कोयला और लोहे जैसी वस्तुओं को रेल में ही ढोया जा सकता था। इसलिए सभी देशों के लिए रेलों का विकास अनिवार्य हो गया। 1850 तक आते-आते इंग्लैण्ड के सभी नगर आपस में रेलमार्ग से जुड़ गए थे। परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×