MENU

Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन Solutions

Question - 1 : - भारत में शीतोष्ण सदाबहार एवं शीतोष्ण पर्णपाती वन कहाँ पाए जाते हैं? उन राज्यों के नाम बताएँ। 

Answer - 1 : - भारत में शीतोष्ण सदाबहार वन उत्तरी-पूर्वी भारत में हिमालय के उन पर्वतीय भागों में पाए जाते हैं जो असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम राज्य में आते हैं। शीतोष्ण पर्णपाती वन उत्तरांचल और हिमाचल प्रदेश के हिमालय के शिवालिक क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

Question - 2 : - भारत में अधिकतर किस प्रकार के वन पाए जाते हैं। 

Answer - 2 : - भारत में अधिकतर उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं। ये भारत में सबसे बड़े क्षेत्र में फैले हुए वन हैं।

Question - 3 : - ब्राजील के उष्णकटिबंधीय सदाबहार वने इतने विशाल हैं कि पृथ्वी के फेफड़े की तरह प्रतीत होते हैं। आप बता सकते हैं, क्यों? 

Answer - 3 : - ब्राजील के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में लगभग वर्षभर वर्षा होती है, इसलिए इन क्षेत्रों में काफी पेड़-पौधे उगते हैं और ये पेड़-पौधे इतने घने हो गए हैं कि एक वृक्ष सूर्य के प्रकाश ग्रहण करने के लिए दूसरे पेड़ों से भी बढ़ जाते हैं। इसलिए इन क्षेत्रों के वृक्षों की लम्बाई भी काफी अधिक है। विषुवत रेखीय प्रदेश ब्राजील उत्तरी भागों से गुजरती है, इसलिए यह समस्त प्रदेश उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों से घिरा हुआ है, इसलिए ये वन पृथ्वी के फेफड़े की तरह प्रतीत होते हैं।

Question - 4 : - वनस्पतियों का विकास किन दो कारकों पर अधिकतर निर्भर करता है?

Answer - 4 : -

वनस्पतियों का विकास निम्न दो कारकों पर निर्भर करता है-
1. तापमान 
2. वर्षा। 

Question - 5 : - प्राकृतिक वनस्पतियों की तीन मुख्य श्रेणियाँ कौन-सी हैं?

Answer - 5 : -

प्राकृतिक वनस्पति की तीन मुख्य श्रेणियाँ–
1. वन 
2. घासस्थल 
3. काँटेदार झाडियाँ। 

Question - 6 : - उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ों के नाम बताएँ।

Answer - 6 : -

उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन के दो वृक्ष–
1. एबोनी 
2. महोगनी। 

Question - 7 : - विश्व के किस भाग में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं?

Answer - 7 : - उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन मुख्यत: भारत, उत्तरी आस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका के बड़े हिस्सों में पाए जाते हैं।

Question - 8 : - नींबू-वंश (सिट्स) के फल किस जलवायु में उगाए जाते हैं?

Answer - 8 : - भूमध्य सागरीय जलवायु में नींबू-वंश के फल उगाए जाते हैं।

Question - 9 : - शंकुधारी वन के कोई चार उपयोग बताएँ।

Answer - 9 : -

शंकुधारी वनों के प्रमुख चार उपयोग
1. इन शंकुधारी वनों के वृक्षों के काष्ठ का उपयोग लुगदी बनाने के लिए किया जाता है, जो सामान्य तथा अखबारी कागज़ बनाने के काम आती है। 
2. नरम काष्ठ का उपयोग माचिस एवं पैकिंग के लिए बक्से बनाने के लिए भी किया जाता है। 
3. रजत लोमड़ी, मिंक, ध्रुवीय भालू जैसे जानवरों के शरणस्थली हैं। 
4. घरेलू ईंधन के रूप में इनकी लकड़ियों का उपयोग किया जाना। 

Question - 10 : - विश्व के किन भागों में मौसमी घासस्थल पाए जाते हैं?

Answer - 10 : - शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में मौसमी घासस्थल पाए जाते हैं।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×