MENU

Chapter 3 परमाणु की संरचना Solutions

Question - 1 : -
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर लिखिए
(क) न्यूट्रॉन की खोज की है
(अ) कणाद
(ब) डॉल्टन
(स) जैम्स चैडविक 
(द) रदरफोर्ड

(ख) किसी तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती है परन्तु द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है कहलाती है
(अ) प्रोटॉनों की संख्या
(ब) द्रव्यमान संख्या
(स) समस्थानिक 
(द) परमाणु क्रमांक

(ग) जल में ऑक्सीजन की संयोजकता होती है
(अ) 1
(ब) 4
(स) 3
(द) 2 

(घ) न्यूट्रॉन पर आवेश होता है
(अ) धन आवेश
(ब) ऋणु आवेश
(स) कोई आवेश नहीं 
(द) कभी धन आवेश कभी ऋण आवेश

Answer - 1 : -

(क) न्यूट्रॉन की खोज की है
(अ) कणाद
(ब) डॉल्टन
(स) जैम्स चैडविक ✓
(द) रदरफोर्ड

(ख) किसी तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती है परन्तु द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है कहलाती है
(अ) प्रोटॉनों की संख्या
(ब) द्रव्यमान संख्या
(स) समस्थानिक ✓
(द) परमाणु क्रमांक

(ग) जल में ऑक्सीजन की संयोजकता होती है
(अ) 1
(ब) 4
(स) 3
(द) 2 ✓

(घ) न्यूट्रॉन पर आवेश होता है
(अ) धन आवेश
(ब) ऋणु आवेश
(स) कोई आवेश नहीं ✓
(द) कभी धन आवेश कभी ऋण आवेश

Question - 2 : - निम्नलिखित कथनों में से सही के सामने सही (✓) का तथा गलत के सामने गलत (x) का चिह्न लगाइए।

Answer - 2 : -

Question - 3 : -
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) दो या दो से अधिक परमाणु आपस में मिलकर ………….. बनाते हैं।
(ख) प्रोटॉन की खोज ………………. ने की थी।
(ग) न्यूट्रॉन का द्रव्यमान, हाईड्रोजन परमाणु के द्रव्यमान के लगभग …………. होता है।
(घ) नील्स बोर के अनुसार परमाणु का समस्त …………………………… नाभिक में उपस्थित होता है।

Answer - 3 : -

(क) दो या दो से अधिक परमाणु आपस में मिलकर अणु बनाते हैं।
(ख) प्रोटॉन की खोज गोल्डस्टीन ने की थी।
(ग) न्यूट्रॉन का द्रव्यमान, हाईड्रोजन परमाणु के द्रव्यमान के लगभग बराबर होता है।
(घ) नील्स बोर के अनुसार परमाणु का समस्त द्रव्यमान तथा धन आवेश उसके नाभिक में उपस्थित होता है।

Question - 4 : - स्तम्भ ‘क’ का स्तम्भ ‘ख’ से मिलान कीजिए (मिलान करके)-

Answer - 4 : -



Question - 5 : -
किसी परमाणु में पाये जाने वाले कणों के नाम लिखिए।

Answer - 5 : -

परमाणु में पाये जाने वाले कण-

  1. इलेक्ट्रॉन
  2. प्रोटॉन
  3. न्यूट्रॉन

Question - 6 : -
इलेक्ट्रॉन पर किस प्रकार का आवेश होता है?

Answer - 6 : -

ऋणावेश

Question - 7 : -
हाइड्रोजन के तीन समस्थानिकों के नाम लिखिए।

Answer - 7 : -

प्रोटोथम (H1), ड्यूटीरियम (H2), ट्राइटियम (H3)

 

Question - 8 : -
निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए।
(क) परमाणु संख्या 
(ख) द्रव्यमान संख्या
(ग) संयोजकता 

Answer - 8 : -

(क) परमाणु संख्या – किसी तत्त्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या उस तत्त्व की परमाणु संख्या अथवा परमाणु क्रमांक कहलाते हैं। इसे (Z) से प्रदर्शित करते हैं।

परमाणु संख्या (Z) = प्रोटॉन की संख्या

(ख) द्रव्यमान संख्या- किसी तत्त्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों की संख्या का योग द्रव्यमान संख्या कहलाता है। द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या।

A = P+N

(ग) संयोजकता – किसी परमाणु की संयोग करने की (सयोजन की) दक्षता निश्चित होती है, जिसे संयोजकता कहते हैं।

Question - 9 : -
जे.जे. थॉमसन के परमाणु मॉडल की विफलता के क्या कारण थे? रदरफोर्ड का नाभिकीय मॉडल क्या है? ।

Answer - 9 : -

जे.जे. थॉमसन के परमाणु मॉडल की विफलता के कारण किसी प्रयोग से न होने के कारण इसे समर्थन प्राप्त नहीं हुआ।

रदरफोर्ड का नाभिकीय मॉडल- रदरफोर्ड ने 0 प्रकीर्णन प्रयोग कर अपना नाभिकीय मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रयोग से सोने की पतली पन्नी (00004 से मोटी पर एल्फा कणों (α कण) से बमबारी की निम्न निष्कर्ष देखे गये-

अधिकांश α कण बिना प्रभावित सीधे आर-पार चले गये।
कुछ कण पथ से विचलित हो गये।
 कुछ कण पन्नी से टकराकर उसी मार्ग से वापस आ गये जिससे वे आये थे।

Question - 10 : -
इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना कीजिए।

Answer - 10 : - इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना-


Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×