MENU

Chapter 10 फसल उत्पादन Solutions

Question - 1 : -
सहीं विकल्प का चुनाव करके लिखिये|
(क) निम्नलिखित में रबी की फसल है-
(अ) धान
(ब) मक्का
(स) मूंगफली
(द) गेहूँ 

(ख) निम्नलिखित में खर पतवार नाशी है-
(अ) यूरिया
(ब) कम्पोस्ट
(स) मेटाक्लोर 
(द) अमोनियम फास्फेट

(ग) यूरिया उर्वरक है-
(अ) नाइट्रोजनी 
(ब) स्फुरी
(स) पोटेशिक
(द) संयुक्त

(घ) सहीवाल है-
(अ) गाय
(ब) भैंस
(स) मछली
(द) मुर्गी

Answer - 1 : -

(क) निम्नलिखित में रबी की फसल है-
(अ) धान
(ब) मक्का
(स) मूंगफली
(द) गेहूँ ✓

(ख) निम्नलिखित में खर पतवार नाशी है-
(अ) यूरिया
(ब) कम्पोस्ट
(स) मेटाक्लोर ✓
(द) अमोनियम फास्फेट

(ग) यूरिया उर्वरक है-
(अ) नाइट्रोजनी ✓
(ब) स्फुरी
(स) पोटेशिक
(द) संयुक्त

(घ) सहीवाल है-
(अ) गाय
(ब) भैंस
(स) मछली
(द) मुर्गी

Question - 2 : -
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो
 (क) उगाये जाने वाले एक ही किस्म के पौधे ………… कहलाते हैं।
(ख) तरबूज, खरबूजा, मक्को आदि के लिए …………….. मिट्टी उपयुक्त है।
(ग) बुआई के लिए प्रयुक्त यंत्र …………………….. है।
(घ) सोनालिका …………… की उन्नत किस्म है जो संकरण के फलस्वरूप प्राप्त हुई है।
(ङ) काटला रोहू ………………… जल में पायी जाने वाली मछली है।

Answer - 2 : -

(क) उगाये जाने वाले एक ही किस्म के पौधे फसल कहलाते हैं।
(ख) तरबूज, खरबूजा, मक्को आदि के लिए बलुई मिट्टी उपयुक्त है।
(ग) बुआई के लिए प्रयुक्त यंत्र डिबलर तथा बीज बेधक है।
(घ) सोनालिका गेहूँ की उन्नत किस्म है जो संकरण के फलस्वरूप प्राप्त हुई है।
(ङ) काटला रोहू अलवण जल में पायी जाने वाली मछली है।

Question - 3 : -
सही जोड़े बनाइये-

Answer - 3 : -



Question - 4 : - बलुई मिट्टी और चिकनी मिट्टी में क्या अन्तर है?

Answer - 4 : -

बलुई मिट्टी-जिस मिट्टी में बालू की मात्रा अधिक होती है, उसे बलुई मिट्टी कहते हैं।
चिकनी मिटूटी- जिस मिट्टी में बालू की मात्रा कम तथा मिट्टी के कण छोटे होते हैं, वह चिकनी मिट्टी कहलाती है।

Question - 5 : - जून से अक्टूबर माह में कौन-कौन सी फसलें बोयी जाती है?

Answer - 5 : -

खरीफ फसल

Question - 6 : - बुआई के लिए बीजवेधक का क्या महत्त्व है?

Answer - 6 : -

बीच बेधक का प्रयोग बीज की गहराई में बोये जाने के लिए होता है। इसके द्वारा बीज समान दूरी पर तथा निश्चित गहराई तक बोये जा सकते हैं। जिसकी वजह से पक्षियों द्वारा बीज की क्षति की सम्भावना नहीं होती है।

Question - 7 : - फसल चक्रण से क्या समझते हैं?

Answer - 7 : -

फसल की अच्छी पैदावार के लिए भूमि में सभी पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा अति आवश्यक है। खेत में जब एक ही फसल वर्ष दर वर्ष लगायी जाती है तो भूमि की पोषकता प्रभावित होती है। इसके लिए एक फसल के बाद दूसरी विकल्पी फसल लगाने की प्रथा है जैसे- गेहूं की फसल के बाद दलहन की फसल लगायी जाती है, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है। इसे फसल चक्रण कहते हैं।

Question - 8 : - हरित क्रान्ति पर प्रकाश डालिए? ।

Answer - 8 : -

कृषि में सुधार लाने के उद्देश्य के लिए प्रयास 1960 से शुरू किये गये हैं। इसे हरित क्रान्ति कहते हैं। हरित क्रान्ति के तहत कृषि तथा रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से फसल उत्पादन में पर्याप्त वृद्धि हुई है।

Question - 9 : - गाय और भैंस की दो-दो उन्नत किस्मों के नाम लिखिये।।

Answer - 9 : -

गाय-

  1. साहिवाल,
  2. होल्स्टीन
भैंस-

  1. मुर्रा,
  2. मेहसाना

Question - 10 : - ऊष्मायन काल किसे कहते हैं।

Answer - 10 : -

मुर्गी अण्डे पर बैठकर उसे 21 दिन तक सेती है। इस अवधि को ऊष्णायन काल कहते हैं। इससे अण्डे को नमी एवं ऊष्णता मिलती है। यह अण्डे में भ्रूण के विकास एवं अण्डों के स्फुटन में। सहायक है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×