MENU

Chapter 19 भारत माता Solutions

Question - 1 : -
भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे?

Answer - 1 : -

भारत की चर्चा नेहरू जी देश के कोने-कोने में आयोजित जलसों में जाकर अपने सुनने वालों से किया करते थे। इस विषय की चर्चा ज्यादातर वे किसानों से करते थे। उन्हें लगता था कि किसानों को संपूर्ण भारत के बारे में जानकारी कम है तथा उनका दृष्टिकोण सीमित है। वे उन्हें हिंदुस्तान का नाम भारत देश के संस्थापक के नाम से परंपरा से चला आ रहा है। इस देश का एक हिस्सा दूसरे से अलग होते हुए भी देश एक है। इस भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराने के लिए आंदोलन की प्रेरणा देते थे।

Question - 2 : -
नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे?

Answer - 2 : -

नेहरू जी भारत के सभी किसानों से निम्नलिखित प्रश्न बार-बार करते थे-

(क) वे ‘भारत माता की जय’ से क्या समझते हैं?
(ख) यह भारत माता कौन है?
(ग) वह धरती कौन-सी है जिसे वे भारत माता कहते हैं-गाँव की, जिले की, सूबे की या पूरे हिंदुस्तान की?

Question - 3 : -
दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था?

Answer - 3 : -

नेहरू जी के लिए किसानों को दुनिया के बारे में बताना आसान था। इसके निम्नलिखित कारण हैं –

  1. महाकाव्यों व पुराणों की कथा-कहानियों से किसान पहले से परिचित थे।
  2. तीर्थयात्राओं के कारण देश के चारों कोनों पर है।
  3. कुछ सिपाहियों ने प्रथम विश्वयुद्ध में भाग लिया था।
  4. कुछ लोग विदेशों में नौकरियाँ करते थे।
  5. 1930 की आर्थिक मंदी के कारण दूसरे मुल्कों के बारे में जानकारी थी।

Question - 4 : -
किसान सामान्यत: भारत माता का क्या अर्थ लेते थे?

Answer - 4 : -

किसान सामान्यत: ‘भारत माता’ का अर्थ-धरती से लेते थे। नेहरू जी ने उन्हें समझाया कि उनके गाँव, जिले, नदियाँ, पहाड़, जंगल, खेत, करोड़ों भारतीय सभी भारत माता हैं।

Question - 5 : -
भारत माता के प्रति नेहरू जी की वया अवधारणा थी?

Answer - 5 : -

नेहरू जी की अवधारणा थी कि हिंदुस्तान वह सब कुछ है जिसे उन्होंने समझ रखा है, लेकिन वह इससे भी बहुत ज्यादा है। देश का हर हिस्सा- नदी, पहाड़, खेत आदि सभी इसमें शामिल हैं। दरअसल भारत में रहने वाले करोड़ों लोग हैं, ‘भारत माता की जय’ का अर्थ है-करोड़ों भारतवासियों की जय। इस धारणा का अर्थ है-देशवासियों से ही देश बनता है।

Question - 6 : -
आजादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था?

Answer - 6 : -

आजादी से पूर्व किसानों को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ता था-
गरीबी, कर्जदारी, पूँजीपतियों के शिकजे में फैंसे रहना, जमींदारों और महाजनों के कर्ज के जाल में फैंसकर तड़पना, लगान की कठोरता से वसूली, पुलिस के अत्याचार, अधिक ब्याज देना तथा विदेशी शासन के अत्याचार।

Question - 7 : -
आजादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू के क्या सपने थे? क्या आज़ादी के बाद वे साकार हुए? चर्चा कीजिए।

Answer - 7 : -

आज़ादी से पहले भारत निर्माण को लेकर नेहरू के सपने निम्नलिखित थे –

  1. देश में औद्योगिक क्रांति
  2. महाजनी संस्कृति से मुक्ति
  3. विज्ञान व तकनीक का विकास
  4. गरीबी दूर करना।

Question - 8 : -
भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते हैं?

Answer - 8 : -

भारत के विकास को लेकर मेरा सपना निम्नलिखित है-
(क) सभी भारतीयों को रोटी, कपड़ा व मकान सहजता से मिले।
(ख) शिक्षा का अधिकार सबको मिले।
(ग) देश के कृषि व औद्योगिक क्षेत्रों में विकास हो ताकि लोगों को रोजगार मिले।
(घ) देश में तकनीकी क्रांति आए।
(ङ) देश में शांति का माहौल कायम रहे।

Question - 9 : -
आपकी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान की क्या संकल्पना है? बताइए।

Answer - 9 : -

मेरी दृष्टि में भारत माता या हिंदुस्तान वह देश है जो विभिन्न भौगोलिक सीमाओं से आबद्ध है। उत्तर में हिमालय इसका मस्तक है जो प्रहरी के समान इसकी रात-दिन रक्षा करता है तो दक्षिण में सागर इसके चरणों को पखारता है। अनेक नदियाँ, पहाड़, जंगल, खेत, पशु-पक्षी इसकी शोभा में वृद्धि करते हैं। इस देश का हर निवासी इसका अंश है। इन सबको मिलाकर बना हुआ देश भारत है।

Question - 10 : -
वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली है? चर्चा कर लिखिए।

Answer - 10 : -

आज किसानों की दशा में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। अब वे अपने खेतों के मालिक हैं। उन्हें लगान नहीं देना पड़ता। सूखा पड़ने या बाढ़ आने पर उसे मुआवजा मिलता है। उसकी फसलों की खरीद हेतु सरकार न्यूनतम मूल्य घोषित करती है। अच्छे बीज, खाद, कीटनाशक, बिजली, पानी आदि सब पर सरकार भारी सब्सिडी देती है। अब उसे भूखा नहीं मरना पड़ता। खेती के साथ वह छोटे-छोटे कुटीर उद्योग भी लगा सकता है। अब उसे महाजनों, जमींदारों, पुलिस के अत्याचार सहने नहीं पड़ते।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×