MENU

Chapter 4 तुम कब जाओगे अतिथि Solutions

Question - 1 : -
अतिथि कितने दिनों से लेखक के घर पर रह रहा है?

Answer - 1 : -

अतिथि लेखक के घर चार दिनों से रह रहा है।

Question - 2 : -
कैलेंडर की तारीखें किस तरह फड़फड़ा रही हैं?

Answer - 2 : -

कैलेंडर की तारीखें अपनी सीमा में नम्रता से फड़फड़ा रही थी।

Question - 3 : -
निम्नलिखित शब्दों के दो–दो पर्याय लिखिए −

चाँद ज़िक्र आघात ऊष्मा अंतरंग

Answer - 3 : -

चाँद − राकेश, शशि, रजनीश

ज़िक्र − उल्लेख, वर्णन

आघात − हमला, चोट

ऊष्मा − गर्मी, घनिष्ठता, ताप

अंतरंग − घनिष्ठ, आंतरिक

Question - 4 : -
निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए −

(क) हम तुम्हें स्टेशन तक छोड़ने जाएँगे। (नकारात्मक वाक्य)……………………………………………………………..
(ख) किसी लॉण्ड्री पर दे देते हैं, जल्दी धुल जाएँगे। (प्रश्नवाचक वाक्य)……………………………………………………………..
(ग) सत्कार की ऊष्मा समाप्त हो रही थी। (भविष्यत् काल)……………………………………………………………..
(घ) इनके कपड़े देने हैं। (स्थानसूचक प्रश्नवाची)……………………………………………………………..
(ङ) कब तक टिकेंगे ये? (नकारात्मक)……………………………………………………………..

Answer - 4 : -

(क) हम तुम्हें स्टेशन तक छोड़ने जाएँगे। (नकारात्मक वाक्य)हम तुम्हें स्टेशन तक छोड़ने नहीं जाएँगे।
(ख) किसी लॉण्ड्री पर दे देते हैं, जल्दी धुल जाएँगे। (प्रश्नवाचक वाक्य)किसी लॉण्ड्री पर दे देने से क्या जल्दी धुल जाएँगे?
(ग) सत्कार की ऊष्मा समाप्त हो रही थी। (भविष्यत् काल)सत्कार की ऊष्मा समाप्त हो जाएगी। (भविष्यत् काल)
(घ) इनके कपड़े देने हैं। (स्थानसूचक प्रश्नवाची)इनके कपड़े यहाँ देने हैं।
(ङ) कब तक टिकेंगे ये? (नकारात्मक)ये अब नहीं टिकेंगे।

Question - 5 : -
पति–पत्नी ने मेहमान का स्वागत कैसे किया?

Answer - 5 : -

पति ने स्नेहसिक्त मुस्कान के साथ गले मिलकर और पत्नी ने आदर से नमस्ते करके उनका स्वागत किया।

Question - 6 : -
दोपहर के भोजन को कौन–सी गरिमा प्रदान की गई?

Answer - 6 : -

दोपहर के भोजन को लंच की तरह शानदार बनाकर लंच की गरिमा प्रदान की गई।

Question - 7 : -
तीसरे दिन सुबह अतिथि ने क्या कहा?

Answer - 7 : -

तीसरे दिन अतिथि ने – कपड़े धुलवाने हैं कहकर धोबी के बारे में पूछा।

Question - 8 : -
सत्कार की ऊष्मा समाप्त होने पर क्या हुआ?

Answer - 8 : -

सत्कार की ऊष्मा समाप्त होने पर लंच डिनर की जगह खिचड़ी बनने लगी। ठहाकों के गुब्बारों की जगह एक चुप्पी हो गई। सौहार्द अब धीरे-धीरे बोरियत में बदलने लगा।

Question - 9 : -
लेखक अतिथि को कैसी विदाई देना चाहता था?

Answer - 9 : -

लेखक अतिथि को एक भावभीनी विदाई देना चाहता था। वह चाहता था कि जब अतिथि जाए तो पति-पत्नी उसे स्टेशन तक छोड़ने जाए। उन्हें सम्मानजनक विदाई देना चाहते थे।

Question - 10 : -
कौन–सा आघात अप्रत्याशित था और उसका लेखक पर क्या प्रभाव पड़ा?

Answer - 10 : -

तीसरे दिन जब अतिथि ने धोबी से कपड़े धुलवाने की इच्छा प्रकट की तो लेखक को अप्रत्याशित आघात लगा। धोबी को कपड़े धुलने देने का मतलब था कि अतिथि अभी जाना नहीं चाहता। लेखक और उसकी पत्नी उसके जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस आघात का लेखक पर यह प्रभाव पड़ा कि वह अतिथि को राक्षस समझने लगा। इसके लिए तिरस्कार और घृणा की भावना उत्पन्न हो गई। लेखक चाहने लगा कि वह शीघ्र चला जाए।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×