MENU

Chapter 5 त्रिभुज Ex 5 h Solutions

Question - 1 : -
एक∆ABC बनाइए, जिसका ∠Bअधिक कोण हो। इस त्रिभुज का लंबकेन्द्र ज्ञात कीजिए।

Answer - 1 : -

रचना – सर्वप्रथम एक त्रिभुज ABC बनाया, जिसमें B अधिक कोण है। त्रिभुज के शीर्ष A तथा C से शीर्षलम्ब खींचे, जो एक-दूसरे को त्रिभुज के बाहर बिन्दु 0 पर काटते हैं। अतः बिन्दु 0 त्रिभुज का लम्ब केन्द्र है, जो त्रिभुज के बाह्य क्षेत्र में स्थित है।

Question - 2 : -
न्यूनकोण त्रिभुज ABC बनाइए तथा इसका लम्बकेन्द्र ज्ञात कीजिए। यह भी बताइए कि इस त्रिभुज का लम्बकेन्द्र त्रिभुज के अन्तः क्षेत्र में स्थित है अथवा बाह्य क्षेत्र में।

Answer - 2 : -

रचना – सर्वप्रथम एक न्यूनकोण त्रिभुज ABC बनाया। त्रिभुज के शीर्ष A,B तथा C से शीर्षलम्बे खींचे, जो एक-दूसरे को बिन्दु 0 पर काटते हैं। अतः बिन्दु 0 त्रिभुज का लम्बकेन्द्र है, जो त्रिभुज के अन्तः क्षेत्र में स्थित है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×