MENU

Chapter 8 हाशियाकरण से निपटना Solutions

Question - 1 : - आपकी राय में दलितों और आदिवासियों को सामाजिक न्याय प्रदान करने के लिए आरक्षण इतना महत्त्वपूर्ण क्यों है। इसका एक कारण बताइए। 

Answer - 1 : - दलितों और आदिवासियों को सामाजिक न्याय प्रदान करने के लिए आरक्षण महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसी के द्वारा समाज में व्याप्त असमानता को दूर किया जा सकता है।

Question - 2 : - क्या आपको ऐसा लगता है कि रलम को परंपरागत रस्म निभाने के लिए जिस तरह मजबूर किया जा रहा था, वह उसके मौलिक अधिकारों का हनन था? 

Answer - 2 : - दलित जाति का होने के कारण रत्नम को परंपरागत रस्म निभाने के लिए जिस तरह मजबूर किया जा रहा। था वह उसके मौलिक अधिकारों का हनन है, क्योंकि संविधान के अनुसार देश के सभी नागरिक समान है।

Question - 3 : - आपको ऐसा क्यों लगता है कि दलित परिवार शक्तिशाली जातियों के गुस्से की आशंका से डरे हुए थे? 

Answer - 3 : - दलितों की रोजी-रोटी (आजीविका) सवर्णो के खेत-खलियानों पर काम करने से चलती थी उनको डर था कि यदि सवर्ण गुस्सा हो गए तो वे उन्हें काम देना बंद कर देते। तो वे क्या खाएँगे? जिंदगी कैसे चलेगी?

Question - 4 : - क्या आप 1989 के कानून के दो प्रावधानों का उल्लेख कर सकते हैं? 

Answer - 4 : -

1989 के कानून के दो प्रावधान
1. अगर कोई भी व्यक्ति अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के किसी व्यक्ति के नाम पर आबंटित की गई या उसके स्वामित्व वाली जमीन पर कब्जा करता है या खेती करता है या उसे अपने नाम पर स्थानांतरित करवा लेता है तो उसे सजा दी जाएगी। 
2. अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के किसी व्यक्ति को कोई अखाद्य अथवा गंदा पदार्थ पीने या खाने के लिए विवश करते हैं। 

Question - 5 : - शब्द संकलन को देखें और अपने शब्दों में लिखें कि ‘नैतिक रूप से निदनीय’ पद का आप क्या मतलब समझते हैं? 

Answer - 5 : -

नैतिक रूप से निंदनीय-
वह कार्य जो समाज द्वारा स्वीकृत न हो।
अथवा
इस प्रकार का व्यवहार या कृत्य करना जो समाज द्वारा स्थापित किए गए नैतिक मूल्यों का उल्लंघन करता है।

Question - 6 : - सिर पर मैला उठाने का आप क्या अर्थ समझते हैं? 

Answer - 6 : -

सिर पर मैला उठाने का अर्थ
मनुष्यों द्वारा झाडू, टीन और टोकरियों के सहारे पशुओं और इंसानों के मलमूत्र को उठाकर ठिकाने लगाना।

Question - 7 : - एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज 14 पर दिए गए मौलिक अधिकारों की सूची को दोबारा पढ़े और ऐसे दो अधिकारों का उल्लेख करें जिनको इस प्रथा के जरिए उल्लंघन हो रहा है। 

Answer - 7 : -

सिर पर मैला उठाने का कार्य निम्नलिखित दो मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है
1. समानता का अधिकार। 
2. स्वतंत्रता का अधिकार। 

Question - 8 : - सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन ने 2003 में जनहित याचिका क्यों दायर की? अपनी याचिका में उन्होंने किस पर आपत्ति व्यक्त की थी? 

Answer - 8 : -

जनहित याचिका दायर करने का कारण
1. 1993 में सरकार ने एम्लॉयमेंट आफ मैन्युअल स्केवेंजर्स एंड कंस्ट्रक्शन ऑफ ड्राई लैट्रीन्स एक्ट-1993 पारित किया था। इस कानून ने सिर पर मैला उठाने की प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
2. इस कानून के बाद भी यह प्रथा 2003 में भी जारी थी। 
3. सफाई कर्मचारी आंदोलन को मौलिक अधिकारों के उल्लंघन पर आपत्ति थी। 

Question - 9 : - 2005 में इस याचिका पर विचार करने के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने क्या किया? 

Answer - 9 : -

सर्वोच्च न्यायालय का आदेश
1. केंद्र व राज्य सरकार के सभी विभाग मंत्रालय 6 माह के अंदर इस बात की सच्चाई का पता लगाएँ। 
2. यदि प्रथा अभी भी प्रचलन में पाई जाती है तो संबंधित सरकारी विभाग ऐसे लोगों की मुक्ति और पुनर्वास के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम तैयार करें। 

Question - 10 : -

Answer - 10 : -


Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×