MENU

Chapter 15 गलता लोहा Solutions

Question - 11 : -
पाठ में निम्नलिखित शब्द लौहकर्म से सबंधित हैं। किसका क्या प्रयोजन हैं? शब्द के सामने लिखिए

(क) धोकनी   …………………………………….
(ख) दराँती    …………………………………….
(ग) सड़सी     …………………………………….
(घ) आफर    …………………………………….
(ङ) हथौड़ा    …………………………………….

Answer - 11 : -

  1. धौंकनी – भट्ठी की आग को हवा देने का यंत्र।
  2. दराँती – घास, अनाज आदि को काटने का औजार।
  3. सँड़सी – गर्म लोहे को पकड़ने का औज़ार।
  4. आफर – वह स्थान जहाँ लोहे का सामान बनाया जाता है।
  5. हथौड़ा – ठोकने-पीटने के लिए प्रयुक्त लकड़ी की मूठ वाला यंत्र।

Question - 12 : -
पाठ में ‘काट-छाँटकर’ जैसे कई संयुक्त क्रिया शब्दों का प्रयोग हुआ है। कोई पाँच शब्द पाठ में से चुनकर लिखिए और अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

Answer - 12 : -

(क) उठा-पटककर-बच्चों ने घर में उठा-पटककर सारा सामान बिखेर दिया।
(ख) उलट-पलट-दंगाइयों ने दुकान का सारा सामान उलट-पलट दिया।
(ग) पढ़-लिखकर-हर युवा पढ़-लिखकर अफसर बनना चाहता है।
(घ) सहमते-सहमते-बैग खोने के कारण रोहित सहमते-सहमते घर में घुसा।
(ङ) खा-पीकर-हम लोग झील में खा-पीकर नाव चलाने लगे।

Question - 13 : -
‘बूते का’ प्रयोग पाठ में तीन स्थानों पर हुआ है उन्हें छाँटकर लिखिए और जिन संदर्भों में उनका प्रयोग है, उन संदर्भों में उन्हें स्पष्ट कीजिए।

Answer - 13 : -

(क) दान-दक्षिणा के बूते पर वे घर चलाते।
-यहाँ बूते शब्द का अर्थ है बल पर या भरोसे पर।

(ख) सीधी चढ़ाई अब अपने बूते की बात नहीं।
-यहाँ बूते शब्द का अर्थ है बस की नहीं है।

(ग) जिस पुरोहिताई के बूते पर घर चलाते थे वह भी अब कैसे चलती है।
-यहाँ बूते शब्द का अर्थ है के सहारे।

Question - 14 : -
मोहन थोड़ा दही तो ला दे बाज़ार से।
मोहन! ये कपड़े धोबी को दे तो आ।
मोहन एक किलो आलू तो ला दे।

ऊपर के वाक्यों में मोहन को आदेश दिए गए हैं। इन वाक्यों में आप सर्वनाम का इस्तेमाल करते हुए उन्हें दुबारा लिखिए।

Answer - 14 : -

(क) आप बाज़ार से थोड़ा दही तो ला दीजिए।
(ख) आप ये कपड़े धोबी को दे तो आइए।
(ग) आप एक किलो आलू तो ला दीजिए।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×