MENU

Chapter 4 चाँद से थोड़ी सी गप्पें Solutions

Question - 11 : -
गप्प, गप-शप, गप्पबाज़ी क्या इन शब्दों के अर्थ में अंतर है? तुम्हें क्या लगता है? लिखो।

Answer - 11 : -

गप्प– बिना काम की बात।

गप–शप – इधर-उधर की बातचीत।

गप्पबाज़ी – कुछ झुठी, कुछ सच्ची बात।

Question - 12 : -
क्या तुम जानते हो दुनियाभर में कई प्रकार के कैलेंडरों का इस्तेमाल होता है। नीचे दो प्रकार के कैलेंडर दिए गए हैं। इन्हें देखो और प्रश्नों के उत्तर दो।

संवत्‌ 2063 सन्‌ 2006
(क) इन कैलेंडरों में से कौन-सा कैलेंडर चंद्रमा के अनुसार है?

(ख) क्या तुम्हारे आसपास इन दोनों कैलेंडरों का इस्तेमाल होता है? यदि होता है तो किन-किन मौकों पर?

(ग) कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष का क्या अर्थ होता है?

Answer - 12 : -

(क) इनमें से संवत्‌ 2063 वाला कैलेंडर चंद्रमा के अनुसार है।

(ख) इन दोनो प्रकारों के कैलेंडरों का प्रयोग अपने- अपने ज़रूरत के हिसाब से होता है; जैसे- सम्वत्‌ (हिन्दी) कैलेंडर का प्रयोग त्योहारों, पूजा-पाठ के दिन या शादी के लिए किया जाता है। तथा अंग्रेज़ी कैलेंडर का प्रयोग तारीख देखने के लिए होता है।

(ग) कृष्ण पक्ष की रातें अंधेरी होती हैं, शुक्ल पक्ष की रातें चंद्रमा की रोशनी से रौशन होती है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×