MENU

NCERT Class 7 Hindi Bal Mahabharat बाल महाभारत Solutions

Question - 11 : -
महाभारत के कुछ पात्रों के द्वारा कही गई बातें नीचे दी गई हैं। इन बातों को पढ़कर उन पात्रों के बारे में तुम्हारे मन में क्या विचार आते हैं
(क) शांतनु ने केवटराज से कहा-“जो माँगीगे दूंगा, यदि वह मेरे लिए अनुचित न हो।’
(ख) दुर्योधन ने कहा- “अगर बराबरी की बात है, तो मैं आज ही कर्ण को अंग देश का राजा बनाता हूँ।”
(ग) धृतराष्ट्र ने दुर्योधन से कहा- “बेटा मैं तुम्हारी भलाई के लिए कहता हूँ कि पांडवों से वैर न करो। वैर दुख और मृत्यु का कारण होता है।”
(घ) द्रौपदी ने सारथी प्रतिकामी से कहा- “रथवान! जाकर उन हरानेवाले जुए के खिलाड़ी से पूछो कि पहले वह अपने को हारे थे या मुझे?”

Answer - 11 : -

(क) हमारा तर्क है कि राजा शांतनु अपनी सुख-सुविधा के लिए अनुचित कार्य नहीं करना चाहते थे।
(ख) दुर्योधन के इस वक्तव्य से कर्ण के प्रति सहिष्णुता एवं पांडवों के प्रति ईर्ष्या की भावना झलकती है।
(ग) धृतराष्ट्र के इस कथन से पता चलता है कि पुत्र के सामने एक विवश पिता है। उनकी कमज़ोरी उनका पुत्र है। अपने पुत्र से उचित और अनुचित की बातें कहकर अपने पुत्र को गलत करने से रोकने के लिए आगाह करता है। हमारे मन में भाव आता है कि बड़ों की बात को न मानना दुख का सबसे बड़ा कारण होता है।
(घ) इस कथन से स्पष्ट है कि द्रौपदी एक तेजस्वी एवं स्वाभिमानी नारी है। उसे नीति का ज्ञान अच्छी तरह मालूम है। हमारे विचार में भारतीय नारी को ऐसी ही तेजस्वी एवं स्वाभिमानी होना चाहिए।

Question - 12 : -
युधिष्ठिर ने आचार्य द्रोण से कहा-“अश्वत्थामा मारा गया, मनुष्य नहीं, हाथी।” युधिष्ठिर सच बोलने के लिए प्रसिद्ध थे। तुम्हारे विचार से उन्होंने द्रोण से सच कहा था या झूठ? अपने उत्तर का कारण भी बताओ।

Answer - 12 : -

युधिष्ठिर ने द्रोण से झूठ कहा था। कथन था-‘अश्वत्थामाः मृतः नरो वा कुंजरो वा’। इस कथन में यह सत्य है। कि अश्वत्थामा हाथी मर गया। किंतु एक तो युधिष्ठिर ने जान-बूझकर ऐसा कहा, दूसरे ‘नरो’ पहले कहा है। तीसरे अंतिम अंश धीमी आवाज में था। वास्तव में ऐसा युधिष्ठिर ने इसलिए कहा था क्योंकि वे जानते थे कि द्रोण के लिए यह असहनीय सदमा होगा। जब वे इस सदमे से व्याकुल होकर निढाल हो जाएँगे तो उन्हें मारना सरल होगा। इसी योजना के आधार पर वह अपने लक्ष्य में सफल भी हुआ।

Question - 13 : -
महाभारत के युद्ध में दोनों पक्षों को बहुत हानि पहुँची। इस युद्ध को ध्यान में रखते हुए युद्धों के कारणों और परिणामों के बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखो। शुरुआत हम कर देते हैं
(1) युद्ध में दोनों पक्षों के असंख्य सैनिक मारे जाते हैं।
(2) …………
(3) ……………
(4) ………….
(5) …………….
(6) ………….

Answer - 13 : -

(1) युद्ध में दोनों पक्षों के असंख्य सैनिक मारे जाते हैं।
(2) इस युद्ध में जन-धन की बहुत हानि होती है।
(3) युद्ध के कारण नारियों को अपमान सहना पड़ता है।
(4) वैज्ञानिक विकास रुक जाता है।
(5) युद्ध से पूरे खानदान का नाश हो जाता है।
(6) युद्ध से देश की प्रगति रुक जाती है।

Question - 14 : -
(क) द्रौपदी के पास एक ‘अक्षयपात्र’ था, जिसका भोजन समाप्त नहीं होता था। अगर तुम्हारे पास ऐसा ही एक पात्र हो, तो तुम क्या करोगे?
(ख) यदि ऐसा कोई पात्र तुम्हारे स्थान पर तुम्हारे मित्र के पास हो, तो तुम क्या करोगे?

Answer - 14 : -

(क) यदि द्रौपदी के जैसा एक ‘अक्षयपात्र’ मेरे पास होता तो कोई व्यक्ति भूखा न रहता और देश में किसी को भूख से नहीं मरने देता।
(ख) यदि ऐसा पात्र मेरे स्थान पर मेरे मित्र के पास होता तो मैं उसे सलाह देता कि हर भूखे व्यक्ति को भोजन कराओ।

Question - 15 : -
नीचे लिखे वाक्यों को पढ़ो। सोचकर लिखो कि जिन शब्दों के नीचे रेखा खींची गई है, उनके अर्थ क्या हो सकते हैं?
(क) गंगा के चले जाने से शांतनु का मन विरक्त हो गया।
(ख) द्रोणाचार्य ने द्रुपद से कहा-“जब तुम राजा बन गए, तो ऐश्वर्य के मद में आकर तुम मुझे भूल
(ग) दुर्योधन ने धृतराष्ट्र से कहा-“पिता जी, पुरवासी तरह-तरह की बातें करते हैं।”
(घ) स्वयंवर मंडप में एक वृहदाकार धनुष रखा हुआ था।
(ङ) चौसर का खेल कोई हमने तो ईजाद किया नहीं।

Answer - 15 : -

(क)विरक्त     =  उदासीन/वांछित वस्तु के मार्ग में बाधा आने का भाव।
(ख)मद         =  अहंकार, बड़प्पन का भाव, अपनों का तिरस्कार, सत्ता का नशा।
(ग)पुरवासी    =  नगर-निवासी, प्रजाजन, सामान्य जनता।
(घ)वृहदाकार =  बहुत बड़ी आकृति का, सामान्य धनुष की अपेक्षा अधिक.बड़ा।
(ङ)ईजाद      =  आविष्कार, निर्माण, कल्पना करना।

Question - 16 : -
लाख के भवन से बचने के लिए विदुर ने युधिष्ठिर को सांकेतिक भाषा में सीख दी थी। आजकल गुप्त भाषा का इस्तेमाल कहाँ-कहाँ होगा? तुम भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गुप्त भाषा बना सकते हो। इस भाषा को वही समझ सकेगा, जिसे तुम यह भाषा सिखाओगे। ऐसी ही एक भाषा बनाकर अपने दोस्त को एक संदेश लिखो।

Answer - 16 : -

सेना एवं गुप्तचर विभाग में गुप्त भाषा का प्रयोग किया जाता है। बाकी प्रश्नों का उत्तर अपने समझ के अनुसार सोच-समझ कर लिखो।

Question - 17 : -
महाभारत कथा में तुम्हें जो कोई प्रसंग अच्छा लगा हो, उसके बारे में लिखो। यह भी बताओ कि वह प्रसंग तुम्हें अच्छा क्यों लगा?

Answer - 17 : -

हमें द्रौपदी स्वयंवर का प्रसंग बहुत अच्छा लगा क्योंकि इसमें सहजता झलकती है। अर्जुन की वीरता का पता चलता है।

Question - 18 : -
तुमने पुस्तक में पढ़ा कि महाभारत कथा कंठस्थ करके सुनाई जाती रही है। कंठस्थ कराने की क्रिया उस समय इतनी महत्त्वपूर्ण क्यों रही होगी? तुम्हारी समझ से आज के जमाने में कंठस्थ करने की आदत कितनी उचित है?

Answer - 18 : -

उस काल में आज के समान प्रिंटिंग प्रेस नहीं थे। अतः विद्या गुरुमुख से सुनकर कंठस्थ की जाती थीं। आज उतना कंठस्थ करने की आवश्यकता तो नहीं है फिर भी कंठस्थ की महिमा को नकारा नहीं जा सकता क्योंकि समय पर कंठस्थ विद्या ही काम आती है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×