MENU

Chapter 3 रीढ़ की हड्डी Solutions

Question - 11 : -
समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु आप कौन-कौन से प्रयास कर सकते हैं?

Answer - 11 : -

स्त्री और पुरुष जीवन रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं। इस गाड़ी के सुचारू परिचालन हेतु दोनों का समान होना आवश्यक है। इस समानता के लिए महिलाओं की शिक्षा, सम्मान और अधिकार पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्हें समाज में गरिमामय स्थान दिलाने के लिए निम्नलिखित प्रयास किए जा सकते हैं-

  1. लड़कियों की शिक्षा पर पर्याप्त ध्यान दिया जाना चाहिए।
  2. उन्हें शिक्षा के साथ खेल-कूद, कला, संगीत आदि में आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए।
  3. महिलाओं को कंप्यूटर तथा कौशल विकास का प्रशिक्षण देना चाहिए।
  4. नौकरियों और व्यवसाय में उनके लिए स्थान आरक्षित होना चाहिए।
  5. उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए उन्हें छूट मिलनी चाहिए।
  6. महिलाओं के प्रति समाज को स्वस्थ दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
  7. महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×