MENU
Question -

इस एकांकी का क्या उद्देश्य है? लिखिए। 



Answer -

‘रीढ़ की हड्डी’ नामक एकांकी के उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  1. समाज में लड़कियों को समुचित सम्मान न मिलने की समस्या को समाज के सामने लाना।
  2. लड़कियों के विवाह में आने वाली समस्या को समाज के सामने लाना।
  3.  लड़कियों के विवाह के समय उनकी पसंद-नापसंद, रुचि आदि को महत्त्व न दिया जाना।
  4.  लड़कियों के विवाह के समय उनके माता-पिता को दबाया जाना तथा उन्हें अनुचित समझौता करने पर विवश किया जाना
  5.  समाज के उन लोगों को बेनकाब करना जो शिक्षा के प्रति दोहरी मानसिकता रखते हैं।
  6.  उन लोगों की मानसिकता को उजागर करना जो लड़कियों को समाज में सम्मानजनक स्थान नहीं देना चाहते हैं।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×