MENU
Question -

किन पुरानी कहानियों में हमें मेसोपोटामिया की सभ्यता की झलक मिलती है?



Answer -

मेसोपोटामिया की सभ्यता की झलक देने वाली कुछ पुरानी कहानियाँ निम्नलिखित हैं
1. यूरोप के निवासियों के लिए मेसोपोटामिया अत्यन्त महत्त्वपूर्ण था। बाइबिल के प्रथम भाग ‘ओल्ड टेस्टामेंट’ की ‘बुक ऑफ जेनेसिस’ में ‘शिमार’ अर्थात् सुमेर का वर्णन किया गया है। उसके अनुसार वहाँ ईंटों से बने अनेक नगर हैं। यूरोप के यात्री और विद्वान् मेसोपोटामिया को किस प्रकार से अपने पूर्वजों की भूमि मानते थे और जब इस क्षेत्र में पुरातत्त्वीय खोज प्रारम्भ हुई तो ओल्ड टेस्टामेंट के शाब्दिक सत्य को प्रमाणित करने का प्रयास किया गया।
2. एक अन्य कहानी जलप्लावन से जुड़ी है। बाइबिल के अनुसार यह जलप्लावन पृथ्वी पर सम्पूर्ण जीवन को नष्ट करने वाला था। किन्तु ईश्वर ने जलप्लावन के बाद भी जीवन को पृथ्वी पर सुरक्षित रखने के लिए ‘नोआ’ नामक एक मानव को चुना। नोआ ने एक बड़ी नाव बनाई और उसमें सभी जीव-जन्तुओं का एक-एक जोड़ा रख लिया और जब जलप्लावन हुआ तो शेष सब. कुछ नष्ट हो गया। नाव में रखे संभी जोड़े बच गए।
3. ऐसी ही एक कहानी ‘गिल्गेमिश’ महाकाव्य के अन्त में मिलते हैं। इससे पता चलता है कि मेसोपोटामिया के लोगों को अपने नगरों पर बहुत गर्व था। ऐसा कहा जाता है कि ‘गिल्गेमिश ने एनमर्कर के कुछ समय बाद उरुक मगर पर शासन किया था। वह एक महान् योद्धा था जिसने दूर-दूर तक के प्रदेशों को अपने अधीन कर लिया था, लेकिन उसे उस समय गहरा झटका लगा जब उसका वीर मित्र अचानक, मर गया। इससे दु:खी होकर वह अमरत्व की खोज में निकल पड़ा। उसने सागरों-महासागरों को पार किया और दुनिया का चक्कर लगाया। मगर उसे अपने साहसिक कार्य में सफलता नहीं मिली। हारकर गिल्गेमिश अपने नगर उरुक लौट आया। वहाँ जब वह अपने को सन्तुष्ट करने के लिए शहर की प्राचीर के आसपास चहलकदमी कर रहा था तब उसकी दृष्टि उन शानदार ईंटों पर पड़ी जिनसे उसकी नींव डाली गई थी। वह भाव-विभोर हो उठा। इस प्रकार उरुक नगर की विशाल प्राचीर पर पहुँचकर उस महाकाव्य की लम्बी वीरतापूर्ण और साहसभरी कथा का अन्त हो गया।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×