MENU
Question -

मानव और लंगूर तथा वानरों जैसे स्तनपायियों के व्यवहार तथा शरीर रचना में कुछ समानताएँ पाई जाती हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि सम्भवतः मानव का क्रमिक विकास वानरों से हुआ (क) व्यवहार और (ख) शरीर रचना शीर्षकों के अन्तर्गत दो अलग-अलग स्तम्भ बनाइए और उन समानताओं की सूची दीजिए। दोनों के बीच पाए जाने वाले उन अन्तरों का भी उल्लेख कीजिए जिन्हें आप महत्त्वपूर्ण समझते हैं?



Answer -

समानताएँ (व्यवहार) :
1. मानव, लंगूर और वानर ये तीनों ‘प्राइमेट’ स्तनपायी प्राणियों के एक अधिक बड़े समूह के अन्तर्गत एक समूह है।
2. ये तीनों अपनी सन्तानों से प्यार करते हैं।
3. तीनों चलते समय पैरों और हाथों का उपयोग करते हैं।
4. तीनों ही प्रजनन द्वारा सन्तान को जन्म देते हैं।
5. अपना और अपने बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं।
शारीरिक समानताएँ :
1. तीनों के शरीर पर बाल पाए जाते हैं।
2. सन्तान जन्म लेने से पूर्व अपेक्षाकृत दीर्घकाल तक माता के गर्भ में पलती है।
3. तीनों में स्तनपायी ग्रन्थियाँ पाई जाती हैं।
मानव, लंगूर तथा वानर में अन्तर
1. तीनों की खोपड़ियों की रचना में बड़ा अन्तर है।
2. तीनों के दाँत भी भिन्न प्रकार के होते हैं।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×